US President Salary: अमेरिका में राष्ट्रपति को कितनी मिलती है सैलरी?

05 Nov, 2024

Gargi Santosh

दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव (US President Election) के लिए वोट डाले जा रहे हैं.

यहां रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट कमला हैरिस के बीच मुकाबला है. मतदान के बाद ये साफ हो जाएगा कि व्हाइट हाउस में कौन आएगा?

अमेरिका में जो कोई भी राष्ट्रपति बनता है उसकी सैलरी कई लाखों डॉलर में होती है. इसके अलावा, राष्ट्रपति को फ्री मेडिकल, आवास, बिजली समेत कई सारे बिल भी मिलते हैं.

यही नहीं राष्ट्रपति को आने-जाने के लिए Mercedes-Benz S 600 Pullman Guard गाड़ी मिलती है.

ऐसे में चलिए बताते हैं कि अमेरिका में राष्ट्रपति को कितनी सैलरी मिलती है.

जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति की सालाना तनख्वाह 4 लाख डॉलर यानि 3.36 करोड़ रुपये होती है.

इसके अलावा, उन्हें खर्च के लिए अलग से सालाना 50 हजार डॉलर (42 लाख रुपये) मिलते हैं.

यही नहीं राष्ट्रपति जब पहली बार व्हाइट हाउस में एंट्री करते हैं, तो उन्हें 1 लाख डॉलर (करीब 84 लाख रुपये) मिलते हैं.

वहीं एंटरटेनमेंट और बाकी खर्चों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को 19 हजार डॉलर (करीब 16 लाख रुपये) मिलते हैं.

Thanks For Reading!

Next: किस अफ्रीकी देश में है 50 फीसदी से ज्यादा हिंदू आबादी?

Find Out More