डोनाल्ड ट्रंप की हैं पांच संतानें, कोई मॉडल तो कोई बिजनेसमैन

06 Nov, 2024

Akarsh Shukla

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति चुने गए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को हराकर दूसरी बार यूएस के राष्ट्रपति बने हैं.

ट्रंप ने अब तक तीन शादियां की हैं और उनके पांच बच्चे हैं. सभी अपने मन पसंद फील्ड में करियर बनाए हुए हैं या बना रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड जॉन ट्रंप जूनियर का जन्म 31 दिसंबर 1977 को हुआ था, वो एक बिजनेसमैन हैं.

ट्रंप की बेटी इवांका मैरी ट्रंप का जान्म 30 अक्टूबर, 1981 को हुआ. वो 'द अप्रेन्टिस' में जज और एक मॉडल रह चुकी हैं.

ट्रंप की तीसरी संतान एरिक फ्रेडरिक ट्रंप का जन्म 6 जनवरी, 1984 को हुआ और वो अपने भाई जॉन के साथ मिलकर पिता का बिजनेस संभालते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी एरियाना ट्रंप का जन्म 13 अक्टूबर, 1993 को हुआ था. 2022 में उन्होंने शादी की और कथित तौर पर पिता का बिजनेस संभाल रही हैं.

डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन विलियम ट्रंप का जन्म 20 मार्च, 2006 को हुआ. वो अभी स्टर्न बिजनेस स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं.

Thanks For Reading!

Next: US History का सबसे बड़ा घोटाला: कौन है सैम बैंकमैन फ्राइड जिसे कोर्ट ने दोषी ठहराया?

Find Out More