By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
सर्दियों का मौसम लगभग हर किसी को अच्छा लगता है. इस मौसम में लोग जमकर तला-भुना और अच्छा-अच्छा खाते हैं और इसे एन्जॉय करते हैं. हालांकि जहां ये मौसम अपने साथ कई सेलिब्रेशन लेकर आता है तो वहीं इस मौसम में कुछ परेशानियां सताने लगती हैं, जिनमें से सबसे आम है खांसी-जुकाम. सर्दियों में ज्यादातर लोग इससे परेशान रहते हैं. बारिश और ठंड के दौरान लोग तेजी से वायरल बीमारियों, सर्दी और खांसी की चपेट में आ जाते हैं.
खांसी के चलते और परेशानियां भी होने लगती हैं जैसे छाती में बलगम जमना, इसके कारण परेशानी और भी बढ़ जाती है. कई बार सीने में जकड़न के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. लंबे समय तक फेफड़ों में संक्रमण रहने से निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है. कभी-कभी छाती में बलगम इतना जम जाता है कि रात को चैन से सोना मुश्किल हो जाता है. अगर आपके सीने में भी बलगम जमा है और आप सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान हैं तो तुरंत इसका काढ़ा बनाकर पी लें. इससे आपको काफी राहत मिलेगी.
आवश्यक सामग्री:
काढ़ा रेसिपी:
काढ़ा पीने के फायदे:
काढ़ा पीने से न सिर्फ आपको सीने में जमा बलगम से राहत मिलेगी बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत होगी. साथ ही साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से आप सर्दी, खांसी और मौसमी बीमारियों से बच सकेंगे.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें