शकरकंद की तासीर ठंडी होती है या गर्म? जानिए इसे किस समय खाना सही

ठंड के मौसम में लोग शकरकंद खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी तासीर गर्म होती है या ठंडी? आइए जानते हैं.

Published: December 28, 2024 1:43 PM IST

By Shweta Bajpai | Edited by Shweta Bajpai

शकरकंद की तासीर ठंडी होती है या गर्म? जानिए इसे किस समय खाना सही

ठंड का मौसम आते ही कुछ चीजों की खपत तेजी से बढ़ने लगती है. इन्हीं में से एक है शकरकंद, कुछ लोग इसे भूनकर खाते हैं तो कुछ इसे उबालकर. इसकी गिनती फल और सब्जियों दोनों में की जाती है. सर्दी के मौसम में ये खूब बिकता है.

ये न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे सेहत के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है. इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए अच्छे होते हैं. शकरकंद को कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का पावरहाउस भी कहा जाता है, इसके चलते आलू की जगह लोग शकरकंद खाने की सलाह देते हैं. इसमें विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है. वहीं, इसका फाइबर भी मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार होता है, इसमें कार्बोहाइड्रेट, जिंक और मैग्नीशियम जैसे तत्व भी होते हैं. हालांकि अक्सर ये सवाल उठता है कि इसकी तासीर ठंडी होती है या गर्म? आइए जानते हैं शकरकंद खाने का सही तरीका और ये ठंडा होता है या गर्म? आइए जानते हैं.

शकरकंद ठंडा होता है या गर्म?

हम में से अधिकतर लोगों को शकरकंद पसंद होती है. हालांकि अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि इसकी तासीर गर्म होती है या ठंडी. आइए जानते हैं. शकरकंद की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे सर्दियों में अधिक खाया जाता है. इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है और फ्लू जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है. इसके अलावा यह शरीर को गर्मी भी प्रदान करता है.

इन समस्याओं में है फायदेमंद:

  • इम्यूनिटी होती है मजबूत: सर्दियों में शकरकंद का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. शकरकंद खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.
  • पाचन में सुधार: फाइबर से भरपूर इस शकरकंद को खाने से पाचन में सुधार होता है. अगर आप अपना खाना नहीं पचा पा रहे हैं तो आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.
  • वजन कम करें आसानी से: सर्दियों में लोग व्यायाम करने में बहुत आलस करते हैं. ऐसे में वजन बहुत तेजी से बढ़ता है. इसलिए अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल करें. फाइबर से भरपूर इस फल को खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी और आप ज्यादा खाने से बच जाएंगे.

कब नहीं खानी चाहिए शकरकंद?

हम में कुछ लोग कभी भी इसका सेवन कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. हमें रात के समय शकरकंद खाने से बचना चाहिए, खासकर अगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं या मधुमेह से पीड़ित हैं तो. शकरकंद खाने का सबसे सही समय दोपहर 12 से 3 बजे के बीच माना जाता है. आप शकरकंद को कई तरह से खा सकते हैं, जैसे उबालकर, भाप में पकाकर या बेक करक. सर्दियों में इसे सूप के रूप में भी लिया जा सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.