आप भी हैं तिब्बती वेज थुकपा के शौकीन? तो बस ये 9 स्टेप्स फॉलो कर घर पर ही मिनटों में बना डालें

हम में से कई लोगों को वेज थुकपा बेहद पसंद होता है, हालांकि इसे खाने के लिए हमें बाहर जाना पड़ता है, लेकिन कैसा हो अगर आप इसे आसानी से घर पर ही बना लें. आइए जानते हैं कैसे.

Published: December 31, 2024 8:16 AM IST

By Shweta Bajpai | Edited by Shweta Bajpai

आप भी हैं तिब्बती वेज थुकपा के शौकीन? तो बस ये 9 स्टेप्स फॉलो कर घर पर ही मिनटों में बना डालें

जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ रही हैं, हम अपनी डाइट में गर्म चीजों को शामिल कर रहे हैं. ठंड के दिनों में लगभग हर कोई गर्म सूप और स्टू पीना पसंद करता है. ये टेस्टी होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक हो सकता है. ऐसे में अगर आप वहीं सूप पीकर बोर हो गए हैं तो वेज थुकपा एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसे आपको जरूर आजमाना चाहिए. यह तिब्बती-प्रेरित नूडल सूप है, जो नेपाल, भूटान और भारत के हिमालयी क्षेत्रों में भी लोकप्रिय है.

इसकी खासियत ये है कि ये ताजी सब्जियों, सुगंधित मसालों और नूडल्स के साथ बनाया जाता है. ये न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों को भी अच्छा लगता है. आइए आज हम रणवीर बराड़ से जानेंगे वेज थुकपा की आसान रेसिपी, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकेंगे. ये आपो ठंड के मौसम में गर्माहट देने का काम करेगा.

घर पर वेज थुकपा सूप कैसे बनाएं?

स्टेप 1: एक गहरा पैन या कड़ाही लें. अब उसमें तेल गरम करें. कटा हुआ लहसुन, कसा हुआ अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालें.

स्टेप 2: अब जब तक सुगंध न आ जाए तब तक इसे एक मिनट तक भूनें.

स्टेप 3: जब अच्छी महक आने लगे तो इसमें कटा हुआ प्याज डाल दें और पारदर्शी होने तक पकाएं

स्टेप 4: कटे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. काली मिर्च और नमक डालें.

स्टेप 5: वेजिटेबल स्टॉक या पानी डालें, सोया सॉस और सिरका डालें. अच्छा स्वाद आने के लिए इसे 5-7 मिनट तक उबलने दें

स्टेप 6: अब इसमें कटी हुई पत्तागोभी, जूलिएन गाजर और कटी हुई बीन्स डालें. उन्हें नरम होने तक पकने दें (लगभग 5 मिनट)

स्टेप 7: इसका हरा रंग बरकरार रखने के लिए खाना पकाने के आखिरी मिनट में पालक या बोक चॉय डालें.

स्टेप 8: उबले हुए नूडल्स के एक हिस्से को एक सर्विंग बाउल में रखें. गरम सब्जी का सूप नूडल्स के ऊपर डालें.

स्टेप9: ऊपर से ताजा हरा धनिया और थोड़ा सा चिली ऑयल डालें. अतिरिक्त स्वाद के लिए नींबू के टुकड़े के साथ गरमागरम परोसें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lifestyle की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.