ये हरा जूस है इंसुलिन का खजाना, पीते ही गिरने लगता है ब्लड शुगर लेवल
31 Dec, 2024
Shweta Bajpai
डायबिटीज के मरीजों के लिए सहजन किसी रामबाण से कम नहीं है
इसकी पत्तियों में फॉस्फोरस, जिंक और मैग्नीशियम जैसे कई मिनरल्स पाए जाते हैं
सहजन के पत्ती, फल और बीज का इस्तेमाल खाने में किया जाता है
इसे उबाल कर अगर सेवन किया जाए तो ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं
सहजन का जूस पीने से ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है
डायबिटीज के मरीजों को इस हरे जूस को जरूर पीना चाहिए
जूस बनाने के लिए सहजन की करीब 200 ग्राम फलियां ले लें, इन्हें अच्छी तरह धो लें
इन्हें छोटा-छोटा काट लें, अब एक पतीला पानी लें और इसमें फलियां डालें और पतीला गैस पर चढ़ा दें
उबाल आने पर गैस बंद कर दें, पानी ठंडा होने पर फलियों को दबाकर इसमें से रस निकाल लें
रस को छलनी से छान लें और बचे उबले पानी में मिक्स कर लें, मोरिंगा जूस तैयार है
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
Thanks For Reading!
Next: वजन तेजी से कम करती है अग्नि मुद्रा, जानें करने का सही तरीका
Find Out More