नारियल के तेल में मिलाकर लगाएं ये 1 चीज, कुछ ही दिनों में घुटनों के नीचे दिखेगी चोटी
31 Dec, 2024
Shweta Bajpai
बालों का झड़ना, पतले बाल और गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए बालों का बढ़ना जरूरी है
ऐसे में अगर आप भी लंबे घने बालों की चाहत रखते हैं तो नारियल के तेल में 1 चीज मिलाकर लगाना शुरू कर दें
ये चीज कुछ और नहीं बल्कि गुड़हल के फूल हैं
गुड़हल के फूलों से बने तेल को लगाने से बालों का झड़ना कम हो जाएगा और बाल दोगुनी स्पीड से बढ़ेंगे
तेल को बनाने के लिए 10-15 गुड़हल के लाल फूल ले लें और साथ ही कुछ पत्तियां भी ले लें
पत्तों और फूलों को पहले साफ पानी से धो लें और पानी को पूरी तरह से निकल जाने दें
एक कड़ाही लें, इसमें नारियल का तेल और गुड़हल के पत्ते-फूल डालकर पकाएं
इसे तब तक पकाएं जब तक तेल का रंग न बदल जाए, जब ये लाल हो जाए तो गैस बंद कर दें और तेल को कड़ाही में ही रहने दें
करीब 6-7 घंटे के बाद तेल को छान लें और किसी बोतल में भरकर रख लें
इस तेल को आप नियमित रूप से बालों को धोने से पहले मसाज करें और करीब 1-2 घंटे लगा रहने दें
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
Thanks For Reading!
Next: ये हरा जूस है इंसुलिन का खजाना, पीते ही गिरने लगता है ब्लड शुगर लेवल
Find Out More