स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ऑफिस के व्यस्त माहौल में लोग खाना छोड़ देते हैं. पर यह जोखिम भरा है.
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक कार्डियोलॉजी के कंसल्टेंट डॉ. दीक्षित गर्ग ने बताया, खाना छोड़ना तंत्रिका तंत्र के माध्यम से एक काउंटर-रेगुलेटरी प्रतिक्रिया को ट्रिगर करता है.
इससे ऊर्जा उत्पादन के लिए अधिक वसा और प्रोटीन टूटते हैं, जिससे आपके हृदय पर कई प्रतिकूल प्रभाव पड़ते हैं.
यह हृदय की सिकुड़न को बढ़ाते हैं और फिर रक्तचाप बढ़ाते हैं. यह हृदय में रेशेदार ऊतक को बढ़ा सकता है और यहां तक कि कोशिका मृत्यु भी हो सकती है.
तनाव की यह निरंतर स्थिति सूजन को बढ़ावा दे सकती है, जो हृदय रोग का कारण है.
बार-बार खाना न खाने से रक्त शर्करा नियंत्रण खराब होता है. इससे इंसुलिन प्रतिरोध और डायबिटीज हो सकता है.
इससे बचने के लिए ऑफिस में खाने-पीने का एक रुटीन बनाएं और उसका पालन करें.
कोशिश करें कि नियमित अंतराल के बाद हेल्दी चीजें खाते रहें.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Thanks For Reading!
Next: नारियल के तेल में मिलाकर लगाएं ये 1 चीज, कुछ ही दिनों में घुटनों के नीचे दिखेगी चोटी