ठंड में नहाने से लगता है डर? कहीं यह मानसिर बीमारी तो नहीं!
कई लोगों को अकसर ठंड में नहाने से डर लगता है, जो मानसिक समस्या है, जिसे मेडिकल भाषा में एब्लूटोफोबिया कहते हैं.
एब्लूटोफोबिया से पीड़ित लोग सर्दियों में नहाने, हाथ धोने और शॉवर लेने का बहुत ज्यादा डरते हैं.
कई रिसर्च दावा करती हैं कि एब्लूटोफोबिया पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को प्रभावित करती है.
यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है और इसके चलते नहाने की बात सोचकर ही व्यक्ति के दिल की धड़कन बढ़ जाती है.
सांस लेने में मुश्किल और कंपकपी और पानी देखकर घबराने जैसे कई सिमटम देखने को मिलते हैं.
अगर किसी को ऐसी समस्या है तो मनोचिकित्सक से मिलना चाहिए.
इसके अलावा परिवार और दोस्तों को भी व्यक्ति का मनोबल बढ़ाने में उसकी मदद करनी चाहिए.
ऐसा करने से यह डर उनके मन से निकल सकता है और फिर वे भी आम लोगों की तरह आराम से नहा और हाथ धो सकते हैं.
Thanks For Reading!
Next: ये 1 हरा पत्ता- कोलेस्ट्रॉल-BP और डायबिटीज को जड़ से खत्म कर सकता है
Find Out More