By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Success Story: त्रिशनीत अरोड़ा की कहानी प्रेरणा का प्रतीक है. चंडीगढ़ में जन्मे त्रिशनीत ने पढ़ाई के दौरान कई मुश्किलों का सामना किया. वह 8वीं और 12वीं कक्षा में फेल हुए और स्कूल छोड़ना पड़ा. लेकिन उनका जुनून डिजिटल दुनिया और साइबर सिक्योरिटी के प्रति अडिग रहा. महज 19 साल की उम्र में उन्होंने TAC Security की शुरुआत की, जो आज साइबर सिक्योरिटी में अग्रणी कंपनी है. त्रिशनीत ने यह साबित किया कि डिग्री से ज्यादा महत्व मेहनत और लगन का होता है.
TAC Security एक 1100 करोड़ रुपये की कंपनी है, जिसकी नींव त्रिशनीत ने रखी. यह कंपनी भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा समेत 15 देशों में साइबर सिक्योरिटी सेवाएं प्रदान करती है. इसके बड़े क्लाइंट्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, अमूल, BSE और CBI शामिल हैं. उनकी कंपनी Vulnerability Management में विशेषज्ञ है और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए भरोसेमंद साझेदार बनी हुई है.
त्रिशनीत ने सिर्फ कॉर्पोरेट क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सरकारी स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई. वह पंजाब और गुजरात की सरकारों के IT सलाहकार रह चुके हैं. उन्होंने इन राज्यों में साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करने में अहम योगदान दिया. उनकी मेहनत और विशेषज्ञता ने उन्हें भारत के सबसे युवा और प्रभावशाली साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों में शामिल कर दिया.
आज 30 वर्षीय त्रिशनीत लाखों युवाओं के लिए आदर्श बन चुके हैं. उनकी कहानी यह सिखाती है कि असफलता कभी मंजिल नहीं रोक सकती, अगर मेहनत और जुनून साथ हो. त्रिशनीत ने एक स्कूल ड्रॉपआउट से अरबपति बनने तक का सफर तय किया और भारत का नाम साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में ऊंचा किया. उनकी यात्रा हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो चुनौतियों को सफलता के रास्ते की बाधा मानता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें