OMG! इस साल गूगल सर्च में विराट-रोहित नहीं इस रेसलर ने मारी बाजी

11 Dec, 2024

Arun Kumar

गूगल इंडिया ने इस साल की अपनी सर्च लिस्ट की टॉप शख्सियतों की जानकारी दी है.

इस साल भारत में लोगों ने जिन शख्सियतों को सबसे ज्यादा सर्च किया उनमें विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम नहीं है.

हालांकि देश में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत में नंबर 1 के पायदान पर खेल जगत की हस्ती का ही नाम है.

ये हैं विनेश फोगाट, जिन्हें इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया. वह सभी क्षेत्रों में सर्च की गई हस्तियों में टॉप पर हैं.

इसके बाद खेल जगत से नंबर 2 पर हार्दिक पांड्या का नाम हैं, जो ओवरऑल इस सूची में चौथे पायदान पर हैं.

क्रिकेटर शशांक सिंह खेल जगत से सबसे ज्यादा सर्च की गईं तीसरी हस्ती हैं, जो मोस्ट सर्च पीपल्स में छठे पायदान पर हैं.

इसके बाद क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का नाम आता है.

बता दें विनेश फोगाट ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के करीब थीं. लेकिन फाइनल के दिन वह तय वजन से अधिक होने के चलते डिस्क्वॉलीफाई हो गईं.

उनके हाथ से सिल्वर मेडल भी छिटक गया और देश की झोली में कोई भी पदक नहीं डाल पाईं. बाद में उन्होंने राजनीति ज्वॉइन कर ली.

हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के टिकट से जुलाना सीट से जीत दर्ज की.

Thanks For Reading!

Next: 151 टेस्ट के बाद कहां खड़े थे सचिन तेंदुलकर और कहां पहुंच गए जो रूट

Find Out More