पाकिस्तान की खूबसूरत महिला क्रिकेटर बनने जा रही हैं दुल्हन, देखें Photos

11 Dec, 2024

Ezaz Ahmad

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज सिदरा अमीन अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं.

32 साल की सिदरा ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह इस महीने के आखिर में शादी करने जा रही हैं.

सिदरा ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें लिखा था, "हमेशा याद रखने वाला दिन.

सिदरा अमीन ने 2013 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था.

उन्होंने 2022 में अपना पहला शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था.

सिदरा के नाम पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की ओर से वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड हैं.

सिदरा ने ये स्कोर आयरलैंड के खिलाफ 176 रनों की नाबाद पारी में खेली थी. यह महिला वनडे इतिहास का पांचवां सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.

सिदरा अमीन 2022 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं खिलाड़ी थीं.

उन्होंने सात पारियों में 206 रन बनाए, जिसमें उनका पहला वनडे शतक भी शामिल था, जो बांग्लादेश के खिलाफ आया था.

सिदरा ने पाकिस्तान के लिए सभी प्रारूपों में 130 से अधिक मैच खेले हैं और कुल मिलाकर 2700 से अधिक रन बनाए हैं.

Thanks For Reading!

Next: OMG! इस साल गूगल सर्च में विराट-रोहित नहीं इस रेसलर ने मारी बाजी

Find Out More