विनोद कांबली लव स्टोरी- ऐड पोस्टर देख दिल हार बैठा था क्रिकेटर
विनोद कांबली इन दिनों अपनी बिगड़ी सेहत के चलते चर्चा में आए हैं.
वह अपने कोच रमाकांत आचरेकर की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में आए, जहां उनकी खराब सेहत पर चर्चा छिड़ गई.
अब उन्होंने एक ताजा इंटरव्यू दिया है, जिसमें अपनी खराब सेहत पर बात कर यह भरोसा दिया है कि वह जल्द ठीक होकर लौटेंगे.
विनोद कांबली विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर अपने करियर और बिगड़ती सेहत के कारणों पर चर्चा करते दिखे हैं.
यहां उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी एंड्रिया हेविट के साथ अपनी लवस्टोरी पर भी खुलकर चर्चा की है कि आखिर कैसे वह उन पर दिल हार गए.
कांबली ने कहा, 'मैंने पहली बार एंड्रिया का एक बड़ा सा पोस्टर बांद्रा में लगा देखा था, तभी दोस्त से कहा कि इसका नाम मालूम कर मैं इससे शादी करूंगा.'
इसके बाद उन्होंने क्रिसमस के मौके पर एंड्रिया से चर्च में मुलाकात की और फिर दोनों की मुलाकातें प्यार में बदल गईं और दोनों ने 2006 में शादी कर ली.
बता दें एंड्रिया हेविट एक मॉडल थीं, जो फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी थीं. दोनों पहली बार साल 2000 में एक-दूजे से मिले थे.
6 साल बाद एक-दूजे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया और दोनों का एक बेटा और बेटी भी हैं.
Thanks For Reading!
Next: D Gukesh के करियर की अब तक की टॉप-10 उपलब्धियां
Find Out More