ऋषभ पंत के लिए तगड़ा होमवर्क करके आए हैं पैट कमिंस, देखें खौफनाक आंकड़े

16 Dec, 2024

Arun Kumar

ऋषभ पंत इस बार पैट कमिंस का आसान शिकार दिख रहे हैं.

BGT 2024-25 में अभी तीसरा ही टेस्ट मैच खेला जा रहा है और वह अब तक 3 बार उनके शिकार बहन चुके हैं.

इस सीरीज से पहले ये दोनों खिलाड़ी 11 पारियों में एक-दूसरे के सामने आए थे, जिसमें पंत कभी उनके खिलाफ आउट नहीं हुए.

कमिंस ने इन 11 पारियों में पंत को 141 गेंदें फेंकी थी, जिन पर उन्होंने 91 रन बनाए और एक भी बार आउट नहीं हुए.

इस सीरीज में अब तक पंत 5 बार कमिंस के सामने आए, उन्होंने 41 गेंदें खेलकर सिर्फ 22 रन ही बनाए हैं.

इन 41 बॉल में वह 3 बार पैट कमिंस का शिकार बन चुके हैं, जो पंत के खिलाफ कमिंस के किए गए होमवर्क को बताता है.

अब कमिंस ने कुल 16 पारियों में पंत के खिलाफ कुल 182 बॉल फेंककर 3 बार आउट किया है.

Thanks For Reading!

Next: टिम साउदी की पत्नी ब्राया फाही की 10 खूबसूरत Photos

Find Out More