विराट कोहली को सुनील गावस्कर की सलाह- सचिन की उस एक पारी से सीखो

16 Dec, 2024

Arun Kumar

ब्रिसबेन टेस्ट में विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप हो गए. वह 3 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने.

उनके आउट होने का तरीका वही रहा, ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद के साथ छेड़खानी और विकेट की पीछे आउट.

महान टेस्ट बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उन्हें सचिन तेंदुलकर की 2004 वाली पारी से सीखने की सलाह दी है.

तब सचिन तेंदुलकर सिडनी टेस्ट में कवर्स के क्षेत्र में कोई भी शॉट नहीं खेलने का प्रण लेकर उतरे थे.

क्योंकि उस सीरीज में तेंदुलकर तीन बार ऑफ साइड से बाहर की बॉल को छेड़कर ही आउट हुए थे.

सिडनी में सचिन ने दोहरा शतक जड़ने तक कोई भी शॉट कवर्स पर नहीं खेला था और नाबाद 241 रन बनाए.

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को भी सलाह दी कि वह भी ऐसा मानसिक नियंत्रण दिखाएं और सफल हों.

बता दें कोहली इस दौरे पर पर्थ में शतक जड़ने के बाद 3 पारियों में सिर्फ 21 रन ही जोड़ पाए, जिसमें 11 उनका सर्वेच्च है.

Thanks For Reading!

Next: ऋषभ पंत के लिए तगड़ा होमवर्क करके आए हैं पैट कमिंस, देखें खौफनाक आंकड़े

Find Out More