By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Lion and Buffalo Fight Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. इस बार भी ऐसा ही एक वीडियो धमाल मचाए हुए है, जिसे देखकर आप यकीनन कहेंगे कि डर सबको लगता है. शेर जंगल का राजा है और उसे सबसे खतरनाक जानवर भी माना जाता है. हालांकि इस वाडियो में आप उसे भी जान बचाकर भागते देखेंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शेर और जंगली भैंसे की लड़ाई आप देख सकते हैं. वीडियो में जंगली भैंसा शेर पर शुरुआत से ही भारी नजर आ रहा है. आखिरकार शेर ने वहां से जान बचाकर भागना ही मुनासिब समझा.
‘द इंस्टिगेटर’ हैंडल से ट्विटर पर शेर और भैंसे की लड़ाई का यह वीडियो शेयर किया गया. वीडियो में जंगली भैंसा शेर पर भारी दिख रहा है. इसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो को जिसे 5.9 मिलियन से अधिक बार देखा गया है. शेर, को आमतौर पर सबसे खतरनाक माना जाता है. शुरुआत में वह भैंसे से भिड़ने जाता है, लेकिन जैसे ही उसके पास पहुंचता है भैंसा अपने तीखे, घुमावदार सींगों से शक्तिशाली प्रहार करके उसका मुकाबला करता है. इसके बाद शेर के पास भागने के अलावा कोई चारा नहीं बचता.
Bro was pissed off 😂😂😂 pic.twitter.com/qQTTH8WAPk
— The Instigator (@Am_Blujay) December 23, 2024
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं. कई यूजर्स शेर के पीछे हटने का मजाक बना रहे हैं. साथ ही कई मीम्स भी शेयर किये हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘शिकार अब वापस लड़ रहे हैं? दुनिया बर्बाद हो गई है! खेल खत्म हो गया है.’
View this post on Instagram
इससे पहले चीता और बंदरों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसे जान बचाकर भागना पड़ा था. दरअसल, चीता ने सबसे पहले एक बंदर को अपनी चपेट में लेना चाहा था. इसके बाद बंदरों के एक झुंड ने उसपर हमला बोल दिया. इसके बाद चीता वहां से भागता हुआ नजर आया.