उग्रवाद के खिलाफ अंतिम चरण में लड़ाई, 2026 तक नक्सल मुक्त होगा भारत, छत्तीसगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah on Naxalites: पिछले साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने के बाद से राज्य में नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गए. गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.

Published: August 24, 2024 8:21 PM IST

By Gargi Santosh

उग्रवाद के खिलाफ अंतिम चरण में लड़ाई, 2026 तक नक्सल मुक्त होगा भारत, छत्तीसगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस वक्त छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं. शनिवार को रायपुर में उन्होंने नक्सल की समस्या को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, नक्सलवाद पर कड़ाई से अंतिम प्रहार का समय आ गया है. हम ‘वामपंथी उग्रवाद’ को खत्म करेंगे और मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर देंगे. अमित शाह ने दावा किया, कि बिहार-झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और कमोवेश महाराष्ट्र नक्सवाल वाद से मुक्त हो गए हैं. देश में नक्सली घटनाओं में 53 फीसदी की कमी आई है, जो भारत सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-बांग्लादेश से पहले अखंड भारत का हिस्सा थे ये 15 देश, आज होते एक तो चीन से बड़ा होता हिंदुस्तान

उग्रवाद खत्म करने के लिए सरकार अच्छा काम कर रही

उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक साल में गृह मंत्रालय की एयर विंग को मजबूत किया गया है. मंत्रालय को हेलीकॉप्टर और एरोप्लेन मुहैया कराए गए हैं. 2014 से लेकर अब तक नक्सल प्रभावित इलाकों में 273 नए सिक्युरिटी कैंप बनाए गए है. वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिक्योरिटी वैक्यूम कम हुआ है. हमें पूरी उम्मीद है कि 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा.

अमित शाह बोले- हमने नक्सलवाद को चुनौती के रूप में देखा

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, पिछले चार दशक में वामपंथी उग्रवाद के कारण करीब-करीब 17000 लोगों की जान चली गई. लेकिन, जब से देश में मोदी की सरकार बनी है, हमने नक्सलवाद की समस्या को चुनौती के रूप में स्वीकार किया. आज का समय है कि भारत सरकार बस्तर से बीजापुर, दंतेवाड़ा से लेकर धमतरी तक पूरे क्षेत्र के विकास और वामपंथी उग्रवाद से मुक्त कराने के लिए कटिबद्ध है.

2026 तक देश से खत्म कर देंगे नक्सलवाद

गृह मंत्री ने बताया कि हिडमा क्षेत्र में पहली बार बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस जैसी चीजें पहुंचना शुरू हो गई हैं. अमित शाह ने बताया कि कौशल विकास के लिए 48 आईटीआई खोलने का लक्ष्य रखा था, उसमें से 46 खोल दिए गए हैं. मुझे विश्वास है कि हमारी लड़ाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है और हम देश को मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर देंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chhattisgarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.