छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान 9 नक्सलियों को मार गिराया. यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित जंगलों में हुई.

Updated: September 3, 2024 3:38 PM IST

By Kanika Kumari

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों को मंगलवार (3 अगस्त) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ एक जोरदार मुठभेड़ में सेना ने 9 नक्सलियों को मार गिराया. यह मुठभेड़ सुबह करीब 10.30 बजे उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बलों के संयुक्त दल ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था.

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ की शुरुआत उस समय हुई जब सुरक्षाबल दल जंगल में गश्त कर रहे थे. नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक हमला किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लंबी गोलीबारी हुई. सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए नक्सलियों को करारा जवाब दिया.

सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की तलाशी ली, जिसमें9 नक्सलियों के शव बरामद किए गए. इसके अलावा, मुठभेड़ वाली जगह से भारी मात्रा में हथियार भी जब्त किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई भी सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं.

नक्सल विरोधी अभियान जारी

बस्तर क्षेत्र, जिसमें दंतेवाड़ा और बीजापुर समेत सात जिले शामिल हैं, लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का केंद्र रहा है. सुरक्षा बलों की तरफ से चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत इस साल अब तक 154 नक्सलियों को मारा गया है. सुरक्षाबलों की इस ताजा कार्रवाई ने नक्सलियों के मनोबल को और कमजोर कर दिया है.

इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है और सुरक्षाकर्मी किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सतर्क हैं. मुठभेड़ के बाद नौ नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए. सुरक्षाकर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ और इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chhattisgarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.