live

Jamtara Vidhan Sabha Chunav Result: जामताड़ा सीट पर हारीं सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता, कांग्रेस के इरफान अंसारी को मिली जीत

Jharkhand Jamtara Vidhan Sabha Chunav Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 सीता सोरेन का मुकाबला इरफान अंसारी से है. सीता सोरेन झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की भाभी हैं, लेकिन वह भाजपा के टिकट से मैदान में थीं.

Updated: November 24, 2024 3:45 PM IST

By Vineet Sharan | Edited by Vineet Sharan

Jamtara Vidhan Sabha Chunav Result: जामताड़ा सीट पर हारीं सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता, कांग्रेस के इरफान अंसारी को मिली जीत

Jharkhand Jamtara Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Latest News in hindi: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से जामताड़ा की भी खूब चर्चा रही. कांग्रेस के प्रत्याशी इरफान अंसारी को लगातार तीसरी बार जीत मिली. 2014 और 2019 में चुनाव जीतने वाले इरफान अंसारी को इस बार 133266 वोट मिले. भाजपा की सीता सोरेन को 89590 वोट मिले. इरफान ने 43676 वोट के अंतर से जीत हासिल की है.

इस बार जामताड़ा में बंपर मतदान हुआ है. इस बार 76.16 फीसदी लोगों ने मतदान किया है. जामताड़ा साइबर फ्रॉड को लेकर चर्चा के केंद्र में रहा है. इस नाम से एक वेब सीरीज भी बन चुकी है. यह सीट मुस्लिम बाहुल्य है.

चुनावी इतिहास

झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पहली बार 2000 में यहां से बीजेपी उम्मीदवार विष्णु प्रसाद भैया ने इरफान अंसारी को शिकस्त दी थी. 2005 में भी विष्णु प्रसाद फिर जीते लेकिन 2014 और 2019 में इरफान अंसारी को जीत मिली. सीता सोरेन पिछली बार जामा विधानसभा से चुनाव जीती थीं.

Live Updates

  • Nov 23, 2024 2:05 PM IST

    जामताड़ा सीट पर 9 राउंड की गिनती हो चुकी है. इरफान अंसारी 35956 वोटों की बढ़त बना चुके हैं.

  • Nov 23, 2024 12:34 PM IST

    जामताड़ा में 6 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. इरफान अंसारी 21568 वोटों से आगे हैं. दूसरे स्थान पर भाजपा की सीता मुर्मू हैं.

  • Nov 23, 2024 10:49 AM IST

    इरफान अंसारी 13140 वोटों से आगे निकले. सीता मुर्मू दूसरे स्थान पर चल रही हैं.

  • Nov 23, 2024 10:27 AM IST

    अब तक कांग्रेस के इरफान अंसारी को करीब 16 हजार और सीता सोरेन को करीब 9 हजार वोट मिले हैं.

  • Nov 23, 2024 10:26 AM IST

    कांग्रेस के इरफान अंसारी 6647 वोटों की बढ़त बना चुके हैं.

  • Nov 23, 2024 9:42 AM IST

    शुरुआती रुझानों में जामताड़ा सीट पर कांग्रेस के इरफान अंसारी आगे चल रहे हैं.

  • Nov 23, 2024 8:06 AM IST

    सुबह 8 बजे जामताड़ा सीट पर मतगणना शुरू हो चुकी है. पहले बैलेट पेपर के वोट गिने जाएंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.