महाराष्ट्र और झारखंड में कब होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण? सामने आई तारीख

Assembly Election Results: सूत्रों द्वारा ये दावा किया जा रहा है कि दो से तीन दिन के अंदर महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों को उसका नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. दोनों राज्यों में शपथ ग्रहण कब होगा इस पर भी अपडेट सामने आया है.

Published: November 24, 2024 3:49 PM IST

By Gargi Santosh

महाराष्ट्र और झारखंड में कब होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण? सामने आई तारीख

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए 230 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, झारखंड में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीत दर्ज करते हुए सत्ता अपने पास बरकरार रखी. चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से अब दोनों राज्य में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. सूत्रों द्वारा ये दावा किया जा रहा है कि दो से तीन दिन के अंदर महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों को उसका नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. दोनों सरकार का शपथ ग्रहण कब होगा इस पर भी अपडेट सामने आया है.

महाराष्ट्र में किस दिन होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण?

सूत्रों के हवाले से खबर है कि महाराष्ट्र में सोमवार यानि 25 नवंबर को शपथ ग्रहण होगा. दावा किया जा रहा है कि नई सरकार शपथ ग्रहण राजभवन में होगा और मुख्यमंत्री के साथ उप-मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) भी शपथ लेंगे. हालांकि, अब तक महायुति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. मगर नतीजों वाले दिन से मुख्यमंत्री की रेस में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने संबोधन में फडणवीस को परम मित्र और अजित पवार को भाई कहकर प्रचंड जीत की बधाई दी थी.

झारखंड में इस दिन शपथ ले सकते हैं हेमंत सोरेन

वहीं, बात करें झारखंड की तो हेमंत सोरेन रविवार शाम रांची स्थित राजभवन जाकर अपने पद से इस्तीफा देंगे. फिर बाद में राज्य में दोबारा से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. सूत्रों की मानें तो मंत्री पद को लेकर फॉर्मूला भी तय कर लिया गया है. नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 26 नवंबर को रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में हो सकता है.

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया ब्लॉक के साथी शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, तेजस्वी यादव, दीपांकार भट्टाचार्य ये सारे नेता आएंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.