By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद गुरुवार (28 नवंबर) को नई सरकार की ताजपोशी होने जा रही है. बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रचंड जीत के बाद एक बार फिर झारखंड में हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. बता दें कि हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को जमीन घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. हालांकि, जेल से बाहर आने के बाद 4 जुलाई को उन्होंने एक बार फिर सीएम पद के लिए शपथ ली.
अब 23 नवंबर को आए नतीजों के बाद एक बार फिर वो फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. चलिए अब जानते हैं हेमंत सोरेन के बारे में और उनके सियासी सफर के बारे में.
हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के घर हुआ था. उन्होंने साल 1990 में पटना के एमजी हाई स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई की. इसके बाद साल 1994 में पटना हाई स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने रांची के बीआईटी (मेसरा) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया. लेकिन कुछ कारणों से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए. हेमंत की शादी कल्पना सोरेन से हुई है और इसके बाद उनके दो बेटे हुए. आपको बता दें कि इस बार के चुनाव में गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन ने जीत हासिल की है.
रांची के जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर यातायात की भीड़ और जाम से बचने के लिए शहर के स्कूल कल, 28 नवंबर को बंद रहेंगे। pic.twitter.com/WikKnONuad
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 27, 2024
इसके बाद 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में झामुमो को हार झेलनी पड़ी और बीजेपी को जीत मिली. हालांकि, सोरेन बरहेट सीट से झामुमो के विधायक चुने गए. इसके बाद साल 2015 से 2019 तक उन्होंने झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई. झारखंड में पिछला विधानसभा चुनाव 2019 में हुआ था जिसमें हेमंत सोरेन के झामुमो को जीत मिली. 29 दिसंबर 2019 को हेमंत सोरेन ने दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें