By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर के रेप और उसकी हत्या की घटना के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे चिकित्सकों में से एक की हालत बिगड़ने के बाद उसे बृहस्पतिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक वरिष्ठ चिकित्सक ने यह जानकारी दी. चिकित्सक की पहचान अनिकेत महतो के रूप में हुई है, जो शनिवार शाम से आमरण अनशन पर बैठे चिकित्सकों में से एक हैं. वरिष्ठ चिकित्सक सुवर्ण गोस्वामी ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘अनिकेत महतो की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें आरजी कर अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में भर्ती किया जाएगा.’’ महतो और कुछ अन्य लोग पिछले दो महीनों से पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.
महतो के साथ मौजूद एक अन्य आंदोलनकारी डॉक्टर ने कहा, ‘‘उनकी नब्ज सामान्य से कम दर पर चल रही है और उनके अन्य स्वास्थ्य मानक भी सामान्य नहीं हैं.’’ राज्य स्वास्थ्य विभाग ने चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम को एस्प्लेनेड क्षेत्र में उस स्थल पर भेजा था, जहां चिकित्सक अनशन पर बैठे हैं ताकि पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सात चिकित्सकों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जा सके.
खबर अपडेट की जा रही है…
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें