मर गई इंसानियत! तीन साल की बच्ची से बिस्कुट खिलाने के बहाने घर बुलाकर किया रेप

पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी ने मेरी तीन साल की बेटी को बिस्कुट खिलाने के लिए अपने घर बुलाया. उसने इसका फायदा उठाकर मेरी बेटी का यौन शोषण किया.

Updated: October 20, 2024 1:19 PM IST

By Farha Fatima

मर गई इंसानियत! तीन साल की बच्ची से बिस्कुट खिलाने के बहाने घर बुलाकर किया रेप

पश्चिम बंगाल में पूर्वी बर्धमान जिले के काटोया में एक वरिष्ठ नागरिक को तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया था. रविवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा. पब्लिक प्रॉसिक्यूटर आगे की पूछताछ के लिए उसकी पुलिस हिरासत की मांग करेंगे. आरोपी को पॉक्सो एक्ट 2012 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

बिस्कुट खिलाने के लिए अपने घर बुलाया

पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी ने मेरी तीन साल की बेटी को बिस्कुट खिलाने के लिए अपने घर बुलाया. उसने इसका फायदा उठाकर मेरी बेटी का यौन शोषण किया. वह बहुत रोती हुई घर वापस आई और उसने मुझे बताया कि उसके साथ क्या हुआ है. महिला ने घटना की जानकारी अपने पड़ोसियों को दी तो वे भड़क गए. उनमें से कुछ लोग आरोपी के घर पहुंचे और उसे उसके घर में बंद कर दिया. इसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता को भी जांच के लिए काटोया सब डिवीजन अस्पताल भेजा गया. पीड़िता अभी भी अस्पताल में निगरानी में है. हालांकि, उसकी हालत स्थिर है. यह घटना अगस्त में कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ अस्पताल परिसर में हुए जघन्य बलात्कार और हत्या के विरोध में राज्य में जूनियर डॉक्टरों के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच हुई है.

बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल बलात्कार और हत्या की दो अन्य घटनाओं से हिल गया था. पहली दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई और दूसरी नादिया जिले के कृष्णा नगर में हुई थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.