ओडिशा-पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है चक्रवात, 150 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल

ओडिशा-पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से लगातार चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है, इसी के चलते बुधवार (23 अक्टूबर) को 150 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.

Published: October 23, 2024 9:56 AM IST

By Shivani sharma

ओडिशा-पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है चक्रवात, 150 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल

Cyclone: ओडिशा और पश्चिम बंगाल के इलाकों में इन दिनों तेज हवाओं और बारिश के चलते तूफान आने का खतरा मंडरा रहा है. इसके चलते 150 से ज्यादा ट्रेनों की यात्रा को रोक दिया गया है. माना जा रहा है कि इन दोनों ही राज्यों के तटीय क्षेत्रों में 25 अक्टूबर को चक्रवात के टकराने की गहरी आशंका है.

इन सभी 150 से ज्यादा ट्रेनों में एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेने शामिल हैं. इसकी जानकारी एसईआर के एक अधिकारी ने मंगलवार (22 अक्टूबर) को दी है.   NDRF भटिंडा के सहायक कमांडेंट पंकज शर्मा ने चक्रवात को लेकर तैयारियों को लेकर कहा है , ‘5 टीमें हैं, कुल 152 जवान हैं, हम भटिंडा से भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर आए हैं और हमें 5 जिलों में तैनात किया जाएगा. हमारे पास चक्रवात बचाव अभियान और बाढ़ बचाव अभियान के लिए आवश्यक उपकरण हैं. हमारा मुख्य कार्य बचाव, निकासी और राहत सामग्री वितरित करने में जिला प्रशासन की मदद करना है.’

देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

CANCELLATION OF TRAINS DUE TO UPCOMING CYCLONE DANA

बंगाल में मंडरा रहा है आपदा का खतरा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार (23 अक्टूबर) को दक्षिण अंडमान सागर में चक्रवात बनना शुरू हो गया है. ये चक्रवात बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो जाएगा. मौसम वैज्ञानिकों ने ये अनुमान जताया है कि 24 अक्टूबर की रात को ओडिशा के तट के पास पहुंचेगा. इसके साथ ही मौसम विभाग ने ये भी कहा कि बंगाल में होने वाली भव्य काली पूजा से पहले बंगाल में भयंकर आपदा आ सकती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.