Cyclone Dana : आखिर क्यों चक्रवातों को दिया जाता है अलग-अलग नाम, जानिए 'साइक्लोन दाना' का किसने किया नामकरण?

Tropical Cyclone Dana : पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत पांच राज्यों से टकराने वाले चक्रवाती तूफान दाना का नाम सुनकर आपको भी डर जरूर लगा होगा.

Updated: October 24, 2024 3:21 PM IST

By Akarsh Shukla

Cyclone Dana restoration and relief work begins
Cyclone Dana: Restoration and relief work begins in Odisha's Bhadrak

Chakrawat Dana : पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जल्द ही चक्रवाती तूफान ‘दाना’ तबाही मचा सकता है, जिसे लेकर दोनों राज्य सरकारों ने कई राहत-बचाव और सुरक्षा संबंधी बड़े फैसले लिए हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने ‘दाना’ चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में कुल 56 टीम तैनात की हैं. चक्रवात दाना के 24 और 25 अक्टूबर के बीच ओडिशा के तट पर पहुंचने का अनुमान है. ओडिशा में 20 टीम हैं, जिनमें से एक रिजर्व में है, जबकि पश्चिम बंगाल में 17 में से 13 रिजर्व हैं. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी टीमों को तैनात किया गया है.

कैसे दिया जाता है चक्रवाती तूफान को नाम

चक्रवाती तूफान को लेकर हर साल कोई ना कोई खबर आती रहती है, कभी उत्तर-पश्चिम भारत तो कभी साउथ और महाराष्ट्र के तटों से साइक्लोन टकराते रहते हैं. आपने खबरों में चक्रवाती तूफानों के अलग-अलग नाम भी सुने होंगे, लेकिन कभी ये जानने की कोशिश की है कि आखिर इन तूफानों का नामकरण करता कौन है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल चक्रवाती तूफानों को अलग-अलग देशों द्वारा नाम दिया जाता है. इसके लिए विश्व मौसम विज्ञान संस्थान नाम की एक लिस्ट जारी करता है. जो अलग-अलग देशों को भेजी जाती है.

क्यों रखा जाता है चक्रवातों का नाम

चक्रवात का नाम रखते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि वो किसी जाति विशेष, धर्म या किसी समुदाय से जुड़ा ना हो. इसके इलावा नाम ऐसा भी नहीं होना चाहिए, जिससे किसी व्यक्ति विशेष की भावना आहत होती हो. आखिर में विश्व मौसम विज्ञान संस्थान की समिति द्वारा चक्रवात के नाम पर मुहर लगती है. चक्रवातों को नाम देने की वजह की बात करें तो ये तूफान की पहचान के काम आता है. किसी एक जगह पर आए दो तूफानों की सरकार और स्थानीय लोगों द्वारा अलग-अलग पहचान करने के लिए साइक्लोन को नाम दिया जाता है.

किसने रखा चक्रवाती तूफान दाना का नाम?

पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत पांच राज्यों से टकराने वाले चक्रवाती तूफान दाना का नाम सुनकर आपको भी डर जरूर लगा होगा. दाना हिंदू धर्म ग्रंथों में दर्ज दानव यानी राक्षस से काफी मिलता जुलता है, लेकिन इसका अर्थ बिल्कुल अलग है. चक्रवात दाना का नामकरण सऊदी अरब द्वारा किया गया है, जो एक अरबी शब्द है. इसका हिंदी में अर्थ उदारता होता है. हालांकि ये तूफान भारतीय तटों पर बिल्कुल उदारता नहीं दिखना वाला और भयानक तबाही मचा सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.