Bengal News: डॉक्टर ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर महिला मरीज से किया रेप, आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं और फिर...

Bengal News Today: पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर करीब 4 लाख रुपये भी ऐंठ लिए.

Updated: October 29, 2024 4:51 PM IST

By Parinay Kumar

Gujarat man dies after sex with 14-yr-old girl in Mumbai hotel, took sexual enhancement supplement before act
Gujarat man dies after sex with 14-yr-old girl in Mumbai hotel, took sexual enhancement supplement before act

Bengal News Today: पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में मरीज से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. उत्तर 24 परगना जिले के हसनाबाद में एक डॉक्टर को बेहोशी का इंजेक्शन देकर महिला मरीज से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जिला पुलिस सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी IANS ने बताया कि डॉक्टर को पीड़िता और उसके पति की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

इलाज के लिए गई थी महिला

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले जब उसका पति राज्य से बाहर गया था तो वह इलाज के लिए आरोपी डॉक्टर के पास गई थी. शिकायत के अनुसार, डॉक्टर ने पहले उसे बेहोश किया और फिर उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं आरोपी डॉक्टर ने बेहोशी की हालत में पीड़िता की कुछ तस्वीरें भी खींचीं. इसके बाद आरोपी ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया.

ब्लैकमेल कर पैसे भी एंठे

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया. यह भी आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब चार लाख रुपये भी ऐंठ लिए. शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने शुरुआत में समाज के डर से किसी को भी इस बारे में नहीं बताया. उसने यह भी कहा कि वह असहाय महसूस कर रही थी, क्योंकि उस दौरान उसका पति शहर से बाहर था.

पति के साथ कराई FIR

हालांकि, हाल ही में जब उसका पति घर लौटा तो उसने पूरी बात उसे बताई. पति ने उसे सांत्वना दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा. शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया. रिपोर्ट दर्ज होने के समय आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जा चुका था और सरकारी वकील ने उसकी पांच दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी. जिला पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता का गोपनीय बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराना होगा.

(इनपुट: IANS)  

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें States की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.