By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Badshah Club Blast Video: चंडीगढ़ में रैपर बादशाह के क्लब के बाहर धमाका हुआ है. पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में रैपर बादशाह के सेविले बार और लाउंज और डी ओर्रा क्लब के बाहर धमाका हुआ है. सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स को कुछ फेंकते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि 2 संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आए और विस्फोटक फेंक पर भाग गए. धमाका मंगलवार तड़के 2:30 से 2:45 बजे के बीच हुआ. धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, खिड़कियों के शीशे के परखच्चे उड़ गए.
धमाके के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई और पुलिस को खबर दी गई. पुलिस और अन्य जांच टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह बम था या फिर कोई अन्य विस्फोटक. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और अन्य जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
Blasts outside two clubs located in Sector 26, Chandigarh, explosive material was thrown by two youth riding a bike, police reached the spot, investigation continues. One of this club belong to punjabi singer badshah pic.twitter.com/5F5bGXAzel
— Ashu Aneja (@ashuaneja1) November 26, 2024
DSP दिलबाग सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक, यह जबरन वसूली के जुड़ा मामला भी हो सकता है. इलाके के कई क्लब मालिकों को पहले भी गैंगस्टर वसूली को लेकर निशाना बना चुके हैं. कई क्लब मालिकों ने धमकियां मिलने की बात भी कही है. उन्होंने बताया कि उन्हें जबरन वसूली के लिए मजबूर किया गया है.
क्लब के सुपरवाइजर पुराण ने बताया कि धमाके की तेज आवाज सुनकर जब वह बाहर आए तो उन्होंने देखा कि चारों ओर धुआं फैला हुआ था. धमाके की आवाज आने के बाद जब हम बाहर आये तो देखा कि सब कुछ टूटा पड़ा था. इसके बाद लोगों ने बताया कि दो लोग बाइक पर आए थे और उन्होंने बम फेंका. सुपरवाइजर ने आगे कहा कि इस धमाके में हमारा फ्रंट गेट टूट गया है. क्लब के एक स्टाफ ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर हम बाहर निकले, किसने क्या किया, कुछ पता नहीं है. हम जब बाहर आकर देखें तो बाहर धुआं-धुआं था.
बता दें कि बादशाह ने पिछले साल दिसंबर में सेविले रेस्तरां (Seville Restaurant) खोला था. साथ ही वह 2 अन्य प्रतिष्ठानों ‘सागो स्पाइसी सिम्फनी’ और ‘सिडेरा’ के सह-मालिक भी हैं. 39 साल के रैपर बादशाह हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और हरियाणवी भाषाओं में गाने गाते हैं. उन्होंने ‘कपूर एंड संस’ और ‘क्रू’ समेत कुछ बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं.