गुरुग्राम में बंदूक की नोक पर BluSmart Cab ड्राइवर ने महिला से की लूटपाट, कंपनी ने माफी मांगते हुए कहा...

BluSmart Cab News: ब्लूस्मार्ट कैब कंपनी ने घटना के बाद जारी एक बयान में कहा कि वे अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत करने के लिए 'तत्काल कदम' उठा रहे हैं. यात्रियों की सुरक्षा उनके लिए सबसे पहले है.

Published: December 3, 2024 7:17 PM IST

By Parinay Kumar

BluSmart Cab

Gurugram News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक कैब ड्राइवर ने बंदूक की नोक पर एक महिला से लूटपाट किया. घटना 29 नवंबर को तब हुई, जब महिला और उसका बच्चा ब्लूस्मार्ट कैब (BluSmart Cab) में बैठे थे. ड्राइवर ने बंदूक निकालकर महिला से उसके मोबाइल फोन से 55,000 रुपये का लेनदेन करने के लिए मजबूर किया और बाद में उसका सामान लेकर फरार हो गया. कैब कंपनी ब्लूस्मार्ट ने एक बयान जारी कर महिला से माफी मांगी और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इसके साथ-साथ कंपनी ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल बढ़ाने का वादा भी किया.

29 नवंबर की घटना

कैब चालक की पहचान सोनू सिंह के रूप में हुई है, जिसने 29 नवंबर को गुरुग्राम के ऐरिया मॉल (Airia Mall) से महिला और उसके बेटे को पिक किया था. दोनों को सेक्टर 86 स्थित माइक्रोटेक ग्रीनबर्ग जाना था. महिला ने दावा किया कि जैसे ही कैब सेक्टर 83 पहुंची, ड्राइवर ने बंदूक निकाल ली और उसके मोबाइल फोन से 55,000 रुपये निकालने के लिए उसे मजबूर किया. उसने मोबाइल फोन और बैग भी छीन लिया और मौके से भाग गया.

कैब कंपनी ने क्या बोला?

महिला की शिकायत के बाद ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे 1 दिसंबर को गिरफ्तार भी कर लिया गया. मामले पर एक बयान जारी करते हुए कैब कंपनी ब्लूस्मार्ट ने कहा कि वे इस घटना से ‘बहुत दुखी’ हैं. ” ब्लूस्मार्ट ने अपने बयान में आगे कहा, हम अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत करने के लिए तत्काल कदम उठा रहे हैं. हम प्रभावित परिवार से माफी मांगते हैं और उन्हें सभी जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम विश्वास को फिर से बनाने और यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करना जारी रखेंगे कि ब्लूस्मार्ट की हर सवारी एक सुरक्षित और आरामदायक अनुभव हो.

पुलिस हिरासत में आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गुरुग्राम की स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. घटना को परेशान करने वाला बताते हुए ब्लूस्मार्ट ने एक बयान में कहा कि वे अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत करने के लिए ‘तत्काल कदम’ उठा रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.