हरियाणा में बनेंगे नए जिले, उपमंडल और तहसील, 4 सदस्यीय कमेटी 3 महीने में सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट

करनाल के असंध, सिरसा के डबवाली, गुरुग्राम के मानेसर और हिसार के हांसी को काफी लंबे वक्त से जिला बनाने की मांग चली आ रही है.

Published: December 6, 2024 9:47 AM IST

By Farha Fatima

हरियाणा में बनेंगे नए जिले, उपमंडल और तहसील, 4 सदस्यीय कमेटी 3 महीने में सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट

हरियाणा में नए जिले, उप मंडल, तहसील और उप तहसील बनाने के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ है. यह कमेटी तीन महीने में अध्ययन करके हरियाणा का सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी. भारतीय जनता पार्टी शासित हरियाणा में नए जिले, उप मंडल, तहसील और उप तहसील बनाने के लिए इस चार सदस्यीय कमेटी का अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार को बनाया गया है. जरूरत पड़ने पर कमेटी कुछ विधायकों को भी जोड़ सकती है.

जिले, उपमंडल, तहसील बनाने की कवायद शुरू

प्रदेश में नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने की कवायद फिर से शुरू हो गई है. इसको लेकर बनाई गई कमेटी जिला, तहसील और कस्बों की प्रशासनिक सीमा में बदलाव को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. कमेटी बनाने का आदेश वित्तायुक्त राजस्व और राजस्व एवं आपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से जारी किया गया है.

कुछ विधायक भी कमेटी में शामिल…

जरूरत के हिसाब से कुछ विधायकों को भी कमेटी में शामिल करने पर सोचा जा सकता है. वहीं, इन सबके अलावा वित्तायुक्त और विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव रिपोर्ट तैयार करने में कमेटी की मदद करेंगे. इससे पहले इस कार्य के लिए एक कमेटी बनाई गई थी. दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले जून में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर की अध्यक्षता में कमेटी बनी थी. इसमें जय प्रकाश दलाल, महिपाल ढांडा और सुभाष सुधा मौजूद थे. लेकिन कंवर पाल गुर्जर, जेपी दलाल और सुभाष सुधा के चुनाव हारने की वजह से सैनी सरकार को इस कमेटी का पुनर्गठन करना पड़ा.

इन जगहों को जिला बनाने की मांग

करनाल के असंध, सिरसा के डबवाली, गुरुग्राम के मानेसर और हिसार के हांसी को काफी लंबे वक्त से जिला बनाने की मांग चली आ रही है. हालांकि वर्तमान में हांसी और डबवाली पुलिस जिले हैं और उनको सामान्य जिला बनाने में ज्यादा व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.