गुरुग्राम के क्लब के बाहर देसी बम से हमला, पुलिस ने लिया दो संदिग्ध को हिरासत में

गुरुग्राम के सेक्टर-29 में एक क्लब बाहर दो देसी बमों से हमला किया गया है, जिसके बाद दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. 

Published: December 10, 2024 2:02 PM IST

By Shivani sharma

गुरुग्राम के क्लब के बाहर देसी बम से हमला, पुलिस ने लिया दो संदिग्ध को हिरासत में

Gurugram Bomb Blast: गुरुग्राम में मंगलवार (10 दिसंबर) की सुबह करीब साढ़े 5  बजे सेक्टर-29 में एक क्लब के बाहर दो देसी बम से हमला किया गया.  इस धमाके में क्लब के बाहर खड़ी एक स्कूटी और क्लब का बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि किसी की जान-माल को कोई खतरा इससे नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक रूटीन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्वैट टीम ने दो आरोपियों को बम फेंकते हुए देखा और उन्हें हिरासत में ले लिया.

जानकारी के मुताबिक क्लब के बाहर फेंके गए बम में से एक बम फट गया, जबकि दूसरे को निष्क्रिय कर दिया गया. आरोपियों में एक की पहचान सचिन के रूप में हुई है. जोकि उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी है. वहीं दूसरे संदिग्ध व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है.

संदिग्धों के पास मिले देसी बम

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुछ देसी बम भी बरामद किए हैं. पुलिस मौके पर पहुंचकर इस मामले में आगे की जांच कर रही है. बताया जा रहा है लॉरिस बिसनोई गैंग इस हमले के पीछे हो सकती है, इसी शक के चलते एनआईए की टीम भी इस घटना की जांच कर रही है.

आरोपी ने नशे की हालत में फेंका बम

पुलिस की शुरुआती जांच से ये पता चला हैं कि घटना के वक्त आरोपी नशे में था. नशे की हालत में उसने क्लब के बाहर देसी बम फेंके थे. वहीं ये आरोपी और बम फेंकने वाला था, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे बम फेंकने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया.

                                                                                    (Source – IANS)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.