Haryana के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

OP Chautala Dies: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली.

Updated: December 20, 2024 1:05 PM IST

By Parinay Kumar

OP Chautala Dies

OP Chautala Dies: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है. इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) सुप्रीमो ने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. INLD के मीडिया समन्वयक राकेश सिहाग ने चौटाला के निधन की पुष्टि की है. चौटाला 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन वह अपना कार्यकाल सिर्फ एक ही बार पूरा कर पाए.

पहली बार 1989 में बने सीएम

ओपी चौटाला पहली बार 2 दिसंबर 1989 को मुख्यमंत्री बने और 171 दिनों तक इस पद पर रहे. इसके बाद वह 12 जुलाई 1990 को मुख्यमंत्री बने और इस पद पर सिर्फ 5 दिन रहे. इसके बाद वो फिर 22 मार्च 1991 को महज 15 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने. ओम प्रकाश चौटाला अपने आखिरी टर्म में 24 जुलाई 1999 को सीएम की कुर्सी पर बैठे और 2 मार्च 200 तक इस पद पर रहे. इसके बाद उन्होंने फिर 2 मार्च 2000 को शपथ ली और 5 मार्च 2005 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे. इस दौारन उन्होंने पहली बार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया.

दुष्यंत चौटाला के दादा थे ओपी चौटाला

चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को सिरसा के डबवाली गांव में एक जाट परिवार में जन्म हुआ था. ओपी चौटाला भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के सबसे बड़े बेटे हैं. ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अजय सिंह भिवानी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद है और छोटे बेटे अभय ऐलनाबाद से पूर्व विधायक हैं. उनके पोते दुष्यंत चौटाला हिसार लोकसभा से पूर्व सांसद और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओपी चौटाला के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है. मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की. देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति.

केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ओपी चौटाला के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का दुखद समाचार मिला. प्रदेश के विकास में उनके अहम योगदान को सदैव याद किया जाएगा. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति!

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.