गुजरात में लोगों को हो रहा जानलेवा बुखार! सांस लेने में हो रही दिक्कत, अब तक 15 लोगों को मौत, 4 बच्चे भी शामिल

जिला कलेक्टर अमित अरोड़ा ने कहा कि अब तक की टेस्टिंग में H1N1, स्वाइन फ्लू, क्रीमियन-कांगो बुखार, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों की संभावनाओं से इनकार किया गया है.

Updated: September 11, 2024 6:41 PM IST

By Tanuja Joshi

गुजरात में लोगों को हो रहा जानलेवा बुखार! सांस लेने में हो रही दिक्कत, अब तक 15 लोगों को मौत, 4 बच्चे भी शामिल

Gujarat Mysterious Fever: गुजरात के कच्छ जिले के लखपत में रहस्यमय बुखार से मरने वालों की संख्या पिछले आठ दिनों में 15 हो गई है, जबकि अधिकारी अभी तक इसकी वजह पता नहीं लगा सके हैं. शुरू में इस बुखार से न्यूमोनाइटिस होने का संदेह था. इस बुखार ने 3 सितंबर से 7 सितंबर के बीच बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की जान ले ली. तब से कम से कम पांच और मौतें हो चुकी हैं.

जिला कलेक्टर अमित अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने मौत का कारण निर्धारित करने के लिए मरने वालों के 11 नमूने पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भेजे हैं. रिपोर्ट एक या दो दिन में आने की उम्मीद है. हमें यह पता लगाने के लिए नतीजों का इंतजार करना होगा कि यह एक ज्ञात वायरस है या कुछ नया है.

खपत में 22 निगरानी टीमें तैनात

उन्होंने कहा कि अब तक के टेस्ट में H1N1, स्वाइन फ्लू, क्रीमियन-कांगो बुखार, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों की संभावनाओं से इनकार किया गया है. अरोड़ा ने कहा कि ये मौतें संदूषण या संचारी रोग के कारण नहीं हुई हैं. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा से सटे लखपत में 22 निगरानी टीमें और अधिक डॉक्टर तैनात किए गए हैं.

ये बुखार राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के साथ आना शुरू हुआ. कच्छ जिले में इस सीजन में गुजरात में सबसे ज्यादा बारिश हुई, 10 सितंबर तक लगभग 890 मिमी बारिश या औसत की 184% बारिश दर्ज की गई. इस बुखार के लक्षणों में अचानक तेज बुखार आना, सांस लेने में परेशानी होना और शरीर में कमजोरी रहना है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Gujarat की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.