गुजरात: 42 करोड़ में बने पुल को तोड़ने में खर्च होंगे 52 करोड़! जानें क्या है इस मामले का पूरा सच

MoS हर्ष संघवी ने ट्वीट में स्पष्ट किया कि 52 करोड़ की लागत में पुल का विध्वंस और पुनर्निर्माण दोनों शामिल हैं. और यह केवल विध्वंस की लागत नहीं है.

Updated: September 14, 2024 3:00 PM IST

By Farha Fatima

गुजरात: 42 करोड़ में बने पुल को तोड़ने में खर्च होंगे 52 करोड़! जानें क्या है इस मामले का पूरा सच

गुजरात के अहमदाबाद में 2017 में बने हाटकेश्वर ब्रिज को तोड़ा जाएगा. इस ब्रिज को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह 42 करोड़ में बना था और इसको तोड़ने में 52 करोड़ खर्च होंगे. गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इसे लेकर ट्वीट कर भी जानकारी दी है. हर्ष सांघवी के मुताबिक तथ्य यह है कि पुराने पुल को ध्वस्त करने और नए पुल के निर्माण की संयुक्त लागत Rs. 52 करोड़ है. जबकि मीडिया में सिर्फ पुल तोड़ने की लागत को 52 करोड़ बताया जा रहा है. सांघवी के मुताबिक नए पुल के निर्माण की राशि को पुराने पुल के ठेकेदार से वसूला जाएगा. हर्ष सांघवी ने एक पोस्ट में उस रिपोर्ट का भी खंडन किया किया है, जिसमें पुल तो तोड़ने की लागत 52 करोड़ बताई गई है.

ठेकेदार फर्म के खिलाफ मामला भी दर्ज

अमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने हाल के वर्षों में दर्जनों फ्लाईओवर और अंडरब्रिज का निर्माण किया है. लेकिन हाटकेश्वर में इस विशेष फ्लाईओवर को एक निजी फर्म द्वारा खराब निर्माण गुणवत्ता के कारण इसके उद्घाटन के तुरंत बाद उपयोग के लिए अयोग्य घोषित कर यातायात के लिए बंद कर दिया गया था. एएमसी ने ठेकेदार फर्म के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था. पुल की विस्तृत फिटनेस जांच के बाद, एएमसी ने पुल को ध्वस्त कर उसकी जगह एक नया पुल बनाने के लिए कहा, अब ये पुल बनाया जा रहा है.

52 करोड़ में पुल का विध्वंस और पुनर्निर्माण शामिल

खबरों में ये भी दावा है कि इस पुल का निर्माण 42 लाख रुपये में किया गया था. लेकिन इसके विध्वंस की लागत 52 करोड़ रुपये होगी. MoS हर्ष संघवी ने ट्वीट में स्पष्ट किया कि 52 करोड़ की लागत में पुल का विध्वंस और पुनर्निर्माण दोनों शामिल हैं. और यह केवल विध्वंस की लागत नहीं है. नए पुल के निर्माण की लागत उस ठेकेदार से वसूल की जाएगी जिसने पहले दोषपूर्ण पुल का निर्माण किया था.

पुल के बारे में गलत सूचना कहां से फैली

इससे पहले शुक्रवार 13 सितंबर को सांघवी ने पुल के बारे में गलत सूचना फैलाने वाले कांग्रेस पार्टी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. जिसमें MoS ने कहा, “सुनें झूठे गैंग!! झूठी गैंग कांग्रेस का दावा है कि इससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान होने वाला है. अहमदाबाद में हाटकेश्वर पुल को तोड़ने के लिए 52 करोड़ का बजट भ्रामक है. पुराने पुल को तोड़ने और नये पुल के निर्माण की कुल लागत 52 करोड़ रुपये है. नए पुल के निर्माण की राशि पुराने पुल का निर्माण करने वाले ठेकेदार से वसूल की जाएगी.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Gujarat की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.