By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
रेल मंत्रालय ने उद्घाटन से ठीक पहले वंदे मेट्रो (Vande Metro) का नाम बदल कर नमो भारत रैपिड रेल (Namo Bharat Rapid Rail) कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज (16 सितंबर) अहमदाबाद से भुज के बीच देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाएंगे. पहले इसका नाम वंदे मेट्रो था, लेकिन इसे बदलकर नमो भारत रैपिड रेल कर दिया गया है. धीरे-धीरे नमो भारत रैपिड ट्रेनों का संचालन कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट से बनारस और दुर्ग से विशाखापत्तनम समेत अलग-अलग रूट्स पर किया जाएगा.
वंदे भारत एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर ही नमो भारत रैपिड रेल को विकसित किया गया है. वंदे मेट्रो ट्रेन एक स्व-चालित ट्रेन सेट है (Self-Propelled Train) जिसे कम दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है. वंदे भारत ट्रेनों की हाई स्पीड जहां 160 किलोमीटर/घंटा है. वहीं, नमो भारत रैपिड रेल की हाई स्पीड 130 किलोमीटर/घंटे की है. वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो ट्रेन 9 स्टेशनों पर रुकेगी और 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 5 घंटे 45 मिनट में 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.
🚇 Namo Bharat Rapid Rail: for short-distance travel between cities…#ComingSoon pic.twitter.com/MazJ36CMX5
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) September 16, 2024
नमो भारत रैपिड रेल का न्यूनतम किराया 30 रुपये होगा, जिसमें जीएसटी भी शामिल है. भारतीय रेल के अधिकारियों ने बताया कि वंदे मेट्रो का किराया कम रखा गया है और यह मुंबई लोकल (Mumbai Local News) नेटवर्क पर एसी ट्रेन के किराए की तुलना में कम है.
भुज-अहमदाबाद नमो भारत रैपिड ट्रेन संख्या 94802, भुज से सुबह 5:05 बजे खुलेगी और 10:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. यह ट्रेन 5 घंटे 45 मिनट में 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 94801 अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो, अहमदाबाद से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और 11:10 बजे भुज पहुंचेगी.
यात्रा के दौरान यह ट्रेन अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, समाखियाली, हलवद, ध्रांगध्रा, वीरमगाम, चांदलोडिया और साबरमतीस्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन हफ्ते के 6 दिन चलेगी. ट्रेन संख्या 94802 रविवार को नहीं चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 94801 शनिवार को नहीं चलेगी. यात्री 17 सितंबर से अहमदाबाद से रवाना होने वाली इस ट्रेन की नियमित सेवा का लाभ उठा सकेंगे. स्टार्ट प्वाइंट से इंड प्वाइंट तक की यात्रा का किराया 455 रुपये होगा.