By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
महाराष्ट्र में महायुती ने विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद महाराष्ट्र की सत्ता की बागडौर अपने हाथों में ले ली है. वहीं महाराष्ट्र में किस नेता को कौन सा मंत्रालय मिलेगा, इसपर अभी अटकलें लगी हुई हैं. इसी के चलते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार (11 दिसंबर) की देर रात को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक की.
बता दें कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में मौजूद नहीं थे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये बैठक देवेंद्र फडणवीस ने केवल बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ की थी. जिसमें की महायुति सरकार में शामिल दलों के पोर्टफोलियो आवंटन को लेकर चर्चा की गई.
इस बैठक को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर ऐलान 14 दिसंबर को हो सकता है. साथ ही यह भी बताया कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को गृह मंत्रालय नहीं मिलेगा. इसके साथ ही राजस्व विभाग के आवंटित किए जाने की संभावनाएं भी काफी कम हैं. वहीं शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी शिवसेना को मिल सकती है.
बीजेपी मुख्यमंत्री पद समेत 21 से 22 मंत्री पद अपने पास रख सकती है. वहीं दूसरी तरफ ऐसा भी माना जा रहा है कि चार -पांच मंत्री पद खाली रखे जा सकते हैं. महाराष्ट्र में पोर्टफोलियो आवंटन पर बातचीत में लगातार देरी हो रही है, क्योंकि यहां की सरकार में तीन दल शामिल हैं.’ वहीं आपको बता दें कि महाराष्ट्र कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें