पहले खरीदी ठेके से शराब, फिर पैग लगाकर चलाने लगा Best बस, कुर्ला हादसे के बाद भी ड्राइवरों की घोर लापरवाही | VIDEO

मुंबई के कुर्ला में हुए बस हादसे के बाद भी ड्राइवरों के बीच लापरवाही साफ देखी जा रही है. इसी बीच बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) बसों के ड्राइवरों के शराब खरीदने और पीने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Published: December 13, 2024 12:40 PM IST

By Shivani sharma

पहले खरीदी ठेके से शराब, फिर पैग लगाकर चलाने लगा Best बस, कुर्ला हादसे के बाद भी ड्राइवरों की घोर लापरवाही | VIDEO

Maharashtra: कुर्ला बस हादसे के बाद बेस्ट बस ड्राइवरों की लापरवाही का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रा रहा है. हाल ही में बेस्ट ड्राइवर का एक वीडियों सामने आया है जिसमें की वो अपनी ड्यूटी टाइमिंग पर शराब खरीद रहा है. ये वीडियो महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (Best)  बसों के ड्राइवर का है जिसमें की ड्राइवर पहले तो ठेके से शराब खरीदता है फिर बस में बैठकर पैक लगाता है.

इस मामले को लेकर बेस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस हफ्ते उन्हें कथित रूप से ऐसे चार वीडियो मिले हैं. एक वीडियो में एक चालक शराब पीते हुए दिखाई दे रहा है और सुरक्षा अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं. ये वीडियो चुनाव के दिन मुलुंड डिपो का है. अधिकारी ने इसे लेकर कहा, ‘चालक को तुरंत बर्खास्त कर दिया गया. हमें तीन अन्य वीडियो भी मिले हैं, जिनमें चालक सड़क के किनारे अपनी बसें रोककर शराब खरीदते और वापस अपनी सीट पर आते दिख रहे हैं.’ इनमें से दो वीडियो बांद्रा ईस्ट और अंधेरी के हैं, जबकि तीसरे का स्थान स्पष्ट नहीं है.

ये वीडियो मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में 9 दिसंबर को हुई उस भयानक दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर आए हैं, जिसमें सरकारी परिवहन की एक इलेक्ट्रिक बस ने लोगों को कुचल दिया था. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 लोग घायल हुए थे.

सूत्रों के मुताबिक बांद्रा ईस्ट का ये वीडियो कुर्ला पश्चिम दुर्घटना के दो दिन बाद 11 दिसंबर को बनाया गया था. बेस्ट कामगार सेना के अध्यक्ष सुहास सामंत ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये वीडियो ‘ट्रांसपोर्टर’ और उसके कर्मचारियों की छवि खराब कर रहे हैं. सामंत ने दावा किया, ‘बेस्ट कर्मचारी स्थायी आदेशों और सेवा नियमों से बंधे होते हैं. इसलिए वे सड़क पर कहीं भी बस रोककर शराब खरीदने की हिम्मत नहीं करेंगे.

कुर्ला हादसे में गई थी 6 लोगों की जान

मुंबई के कुर्ला इलाके में 9 दिसंबक को एक बेकाबू बेस्ट बस ने चारों तरफ तबाही मचा दी थी. इस बस की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 42 लोग घायल हो गए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस बेकाबू बस की चपेट में सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां भी आ गईं. इस हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है.

(Source – Bhasa)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.