By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Thane News Today: महाराष्ट्र के ठाणे से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक ससुर गुस्से में इतना पागल हो गया कि उसने अपने दामाद पर तेजाब से हमला कर दिया. 29 साल के पीड़ित को अस्पातल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. वहीं आरोपी 65 साल का शख्स फरार बताया जा रहा है. दरअसल, शादी के बाद हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर ससुर और दामाद में बहस हो गई. इसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया.
कल्याण क्षेत्र के बाजारपेठ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक एसआर गौड़ ने बताया कि दामाद इबाद अतीक फाल्के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी जाकी गुलाम मुर्तजा खोतल (65) फरार है. गौड़ ने कहा कि प्राथमिकी के अनुसार, फाल्के ने हाल ही में खोतल की बेटी से शादी की थी और वह हनीमून के लिए कश्मीर जाना चाहता था, लेकिन उसके ससुर की इच्छा थी कि बेटी-दामाद विदेश में किसी धार्मिक स्थल यानी मक्का की यात्रा करें, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ.
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात फाल्के घर लौटा और अपनी गाड़ी सड़क के पास खड़ी कर दी. एक अधिकारी ने बताया कि खोतल, जो अपनी कार में बैठकर फाल्के का इंतजार कर रहा था, उसकी तरफ दौड़ा और कथित तौर पर उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा और शरीर झुलस गया. अधिकारी के अनुसार, टखोतल अपनी बेटी की शादी फाल्के से खत्म करना चाहता था. वह फिलहाल फरार है और हम उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं.’
उन्होंने बताया कि खोतल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BND) की धारा 124-1 (तेजाब के इस्तेमाल से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 351-3 (आपराधिक धमकी) और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(इनपुट: एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें