By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
नागपुर के एक सिनेमाघर (थिएटर) में देर रात पुष्पा-2 फिल्म दिखाई जा रही थी, कि अचानक वहां पुलिस टीम पहुंच गई. फिल्मी अंदाज में एंट्री लेते हुए पुलिस ने एक शख्स का धर दबोचा, फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, पुलिस ने व्यक्ति को इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि वह ड्रग स्मगलर था.
हत्या और मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में फरार चल रहा अपराधी पुष्पा-2 (Pushpa-2) फिल्म देखने में मगन था. तभी पुलिस ने योजना बनाकर फिल्मी अंदाज में उसे गिरफ्तार कर लिया. नागपुर पुलिस की एक टीम ने इस बात की जानकारी दी.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी करीब पिछले 10 महीने से फरार चल रहा था, उसकी तलाश की जा रही थी. जांच करते वक्त पता चला कि उसे फिल्में देखना पसंद हैं. इसे हमें अंदाजा हो गया कि वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा देखने जरूर आएगा.
इन सबके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की एक योजना बनाई. फिर खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को थिएटर में ही दबोज लिया. अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ हत्या तथा मादक पदार्थ तस्करी समेत 27 मामले दर्ज थे. यही नहीं पूर्व में वह पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर चुका है.
‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के अनुसार, ड्रग तस्कर का नाम विशाल मेश्राम है. नागपुर पुलिस ने उसे गुरुवार (19 दिसंबर) की रात को थिएटर से दबोचा था. पुलिस ने थिएटर में मौजूद दर्शकों को आश्वासन देते हुए कहा, कि वे फिल्म का आनंद लेना जारी रख सकते हैं, क्योंकि उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें