AAP के किले में सेंध लगाने की तैयारी! अजित पवार की NCP ने ली दिल्ली चुनाव में एंट्री, उतारे अपने उम्मीदवार

Delhi Assembly Elections: अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है.

Published: December 28, 2024 4:33 PM IST

By Gargi Santosh

AAP के किले में सेंध लगाने की तैयारी! अजित पवार की NCP ने ली दिल्ली चुनाव में एंट्री, उतारे अपने उम्मीदवार

देश की राजधानी दिल्ली में अगले साल यानि 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. इस बीच, शनिवार को अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की. जानकारी के अनुसार, राकांपा के प्रत्याशियों की ये पहली लिस्ट है और इसमें कुल 11 उम्मीदवारों के नाम हैं.

जानें किस उम्मीदवार को कहां से टिकट दिया?

अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बादली से मुलायम सिंह को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव के खिलाफ टिकट दिया है. वहीं बुराड़ी से रतन त्यागी, चांदनी चौक से खालिद उर रहमान, बल्ली मारन से मोहम्मद हारुन और ओखला से इमरान सैफी को मैदान में उतारा है.

इसके अलावा, पार्टी ने छतरपुर से नरेंद्र तंवर, लक्ष्मी नगर से नमहा, गोकुलपुरी से जगदीश भगत, मंगोलपुरी से खेम चंद, सीमापुरी से राजेश लोहिया और संगम विहार से कमर अहमद को प्रत्याशी बनाया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.