कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने AAP पर लगाया ये बड़ा आरोप, उपराज्यपाल ने दिए जांच के आदेश

Delhi News Today: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने 25 दिसंबर को लिखे पत्र में दिल्ली में अपने आवास के बाहर पंजाब सरकार के खुफिया कर्मियों की कथित मौजूदगी का जिक्र किया.

Updated: December 28, 2024 7:33 PM IST

By Nandan Singh

VK Saxena

Delhi News Today: दिल्ली में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है पार्टियां के हमले एक दूसरे पर तेज हो गए हैं. कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर अब जासूसी का आरोप लगाया है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जासूसी और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब से बड़ी मात्रा में नकदी दिल्ली लाए जाने के कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के आरोप पर जांच के आदेश दे दिए हैं. दीक्षित ने 25 दिसंबर को लिखे पत्र में दिल्ली में अपने आवास के बाहर पंजाब सरकार के खुफिया कर्मियों की कथित मौजूदगी का जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि इन कर्मियों से जुड़े आधिकारिक वाहन अक्सर उनके घर के बाहर देखे जाते हैं, जो कहीं न कहीं निगरानी का संकेत है. हालांकि, आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई. दिल्ली और पंजाब दोनों जगह आम आदमी पार्टी की सरकार है.

कांग्रेस नेता का ‘आप’ पर आरोप

वीके सक्सेना ने आरोपों पर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इसके अलावा पंजाब सरकार पर चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए दिल्ली में ‘बड़ी मात्रा में नकदी’ (करोड़ों में) भेजने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हरियाणा और राजस्थान होकर कुछ निजी वाहन दिल्ली आ रहे हैं जो अकसर पंजाब पुलिस की सुरक्षा में होते हैं.

जांच के आदेश

उपराज्यपाल कार्यालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को शहर की सीमाओं पर वाहनों की जांच करने के लिए ‘तत्काल कदम’ उठाने का आदेश दिया, खासकर ऐसे वाहन जो पंजाब से आते हैं. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के पुलिस महानिदेशकों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी असामान्य गतिविधि पर नजर रखने की सलाह दी गई है. दिल्ली के मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया कि वह मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सूचित करें कि चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सतर्कता बढ़ा दी जाए. बता दें कि दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है. (इनपुट्स एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.