Delhi Election: दिल्ली के पुजारियों, ग्रंथियों के लिए खुशखबरी, चुनाव से पहले केजरीवाल ने कर दिया यह बड़ा ऐलान

Delhi Assembly Election: अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पुजारी और ग्रथियों के लिए सम्मान योजना का ऐलान किया है. इस योजना के तहत दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी.

Published: December 30, 2024 12:18 PM IST

By Parinay Kumar

Delhi Election: दिल्ली के पुजारियों, ग्रंथियों के लिए खुशखबरी, चुनाव से पहले केजरीवाल ने कर दिया यह बड़ा ऐलान

Delhi Assembly Election: देश की राजधानी दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को एक बार फिर सरकार बनाने का यकीन है. वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस भी लंबे समय के बाद सत्ता में वापसी का दंभ भर रही है. चुनावी सरगर्मियों के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लगातार योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं. महिलाओं और बुजुर्गों के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पुजारी और ग्रंथियों के लिए बड़ा ऐलान किया है.

पुजारियों को हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पुजारी और ग्रथियों के लिए सम्मान योजना का ऐलान किया है. इस योजना के तहत दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपये महीने की सम्मान राशि दी जाएगी. उन्होंने कहा कि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी 31 दिसंबर से शुरू होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.