पति ने घर की सफाई करने के लिए कहा तो गुस्से में पत्नी ने काटा पति का कान
27 Nov, 2023
Brijnandan Dubey
दिल्ली के सुल्तानपुरी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने गुस्से में आकर पति का कान काट लिया.
महिला ने अपने पति को इतना तेज काटा कि दाहिने कान का ऊपरी हिस्सा अलग हो गया.
इसके बाद पीड़ित पति को सर्जरी करानी पड़ी.
पुलिस ने पति की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी.
पीड़ित ने पुलिस को बताया, वह 20 नवंबर की सुबह अपने घर के बाहर कूड़ा फेंकने गया था.
तभी उसने अपनी पत्नी से घर साफ करने के लिए कहा.
लेकिन जैसे ही वह घर लौटा उसकी पत्नी ने लड़ना शुरू कर दिया.
Thanks For Reading!
Next: दिवाली पर जमकर छलके जाम, बिक्री में आया 37% का उछाल
Find Out More