बिश्नोई गैंग के नाम पर 'Z सिक्योरिटी' दिलवाने की साजिश? पप्पू यादव के गिरफ्तार सहयोगी ने किये कई चौंकाने वाले खुलासे

Pappu Yadav Death Threat: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाले मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

Published: December 3, 2024 7:18 PM IST

By Gargi Santosh

बिश्नोई गैंग के नाम पर 'Z सिक्योरिटी' दिलवाने की साजिश? पप्पू यादव के गिरफ्तार सहयोगी ने किये कई चौंकाने वाले खुलासे

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) द्वारा जान से मारने की धमकी देने वाले मामले पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि सांसद के सहयोगियों ने ही उनकी सुरक्षा कड़ी करने को लेकर साजिश रची थी. इस मामले में पुलिस ने भोजपुर से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है. शख्स ने पुलिस पूछताछ में कई राज बताएं हैं, जिन पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है.

मामले में गिरफ्तार आरोपी ने खोले कई राज

दरअसल, मंगलवाक को पुलिस ने सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सका. पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस मामले के आरोपी रामबाबू राय को भोजपुर से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने धमकी दी थी कि पप्पू यादव लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांग लें, नहीं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी.

सुरक्षा दिलाने के लिए रची धमकी का साजिश

पुलिस अधीक्षक ने बताया, हम लोगों ने जांच की तो पता चला कि यह व्यक्ति भोजपुर जिले का रहने वाला है. उसे पकड़ने के बाद पूछताछ के लिए पूर्णिया लाया गया. पूछताछ में कोई भी लिंक लॉरेंस बिश्नोई से नहीं पाया गया. आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि पप्पू यादव को सुरक्षा दिलाने के लिए सांसद के लोगों ने ही पैसे का प्रलोभन देकर आरोपी से वीडियो शूट कराया था.

2 लाख का ऑफर और दो हजार रुपये एडवांस

पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि आरोपी रामबाबू राय पूर्व में जन अधिकार पार्टी का सदस्य रह चुका है. सांसद पप्पू यादव उसके गांव भी गए थे और सांसद के साथ आरोपी का फोटो भी है. एसपी ने बताया कि युवक को वीडियो शूट करने के लिए 2 लाख का ऑफर दिया गया था और 2 हजार रुपये एडवांस भी दिया गया था.

मामले में आगे जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने युवक के पास से दो वीडियो बरामद किए हैं, जो एक माह पूर्व ही शूट किया गया था. जिसे समय के हिसाब से इस्तेमाल करना था. उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की ओर से जिन लोगों का नाम दिया गया है, उसकी जांच की जा रही है. सहयोगियों का नाम लेना अभी उचित नहीं है. युवक को लालच दिया गया था कि भोजपुर जिले में ही पार्टी का नेता बना दिया जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.