Bihar Election: बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कौन होगा NDA का चेहरा? BJP ने कर दिया खुलासा

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम और BJP नेता सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि NDA आगामी चुनाव में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और प्रधानमंत्री मोदी को ही चेहरा बनाकर चुनाव लड़ेगी.

Published: December 23, 2024 2:17 PM IST

By Parinay Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (बाएं) और विजय सिन्हा. (ANI Fike Photo)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (बाएं) और विजय सिन्हा. (ANI Fike Photo)

Bihar News Today: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू हो गई है. राज्य में अगले साल यानी साल 2025 के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी राजग और महागठबंधन ने कमर कस ली है. राजग गठबंधन को जहां एक बार फिर बिहार में सरकार बनाने का भरोसा है. वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के नेता भी जीत का दावा कर रहे हैं. इन सबके बीच भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के चेहरे का संशय खत्म कर दिया है.

नीतीश ही होंगे NDA का चेहरा!

बिहार के डिप्टी सीएम और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) अगले साल बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगा. BJP मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्या राजग नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को अपने नेता के तौर पर पेश करने पर पुनर्विचार कर सकता है? इसपर उन्होंने कहा, ‘कोई भ्रम नहीं है.’

अमित शाह ने क्या कहा था?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में यह पूछे जाने पर कि क्या NDA मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना बिहार में चुनाव में जा सकता है, जैसा कि हाल ही में उसने महाराष्ट्र में किया था? भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह ने कहा था, ‘हम एक साथ बैठेंगे और फैसला करेंगे. निर्णय लेने के बाद हम आपको बताएंगे.’

क्या बोले सम्राट चौधरी?

उनकी इस प्रतिक्रिया से ये अटकलें तेज हो गई थीं कि भाजपा 2025 के चुनावों में कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में पेश नहीं करने पर जोर दे सकती है. चौधरी ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा, ‘बिहार में NDA नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहा है और हम दोनों नेताओं के नेतृत्व में चुनाव लड़ते रहेंगे.’

बिहार में चुनाव कब?

उन्होंने कहा, ‘2020 में हमने (कुमार को राजग का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने के बाद) चुनाव लड़ा और आज तक हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केवल (बिहार में एनडीए नेता के रूप में) माना है. भविष्य में भी हम नीतीश कुमार और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे.’ बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 2025 के अंत में होने हैं.

(इनपुट: एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.