BPSC अभ्यर्थियों के साथ रातभर धरने पर बैठे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, बोले रद्द हो परीक्षा

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव सोमवार (23 दिसंबर) को बिहार की राजधानी पटना में बीपीएसी के अभियार्थियों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे. यहां उन्होंने 70वीं बीपीएससी री-एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का समर्थन किया.

Published: December 24, 2024 12:09 PM IST

By Shivani sharma

BPSC अभ्यर्थियों के साथ रातभर धरने पर बैठे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, बोले रद्द हो परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों को अब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का समर्थन मिला है. पप्पू यादव सोमवार (24 दिसंबर) की देर रात पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पहुंचे और छात्रों के साथ धरने पर बैठ गए.

सांसद पप्पू यादव पीटी परीक्षा रद्द करके फिर से परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बिहार सरकार और बीपीएससी होश में आओ. छात्र हित में ये परीक्षा रद्द करो. एग्जाम माफिया के चंगुल से बाहर आओ. ये बेटियां इस भीषण ठंड में धरना पर बैठी थीं. मैं कैसे घर में रजाई में सो जाता? साथियों रजाई से निकलें, तभी क्रांति होगी.

लुटेरों एग्जाम माफिया को सजा दो

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए पप्पू यादव ने लिखा कि सोमवार रात बारह बजे से बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर धरना पर हूं. लड़ाई अनवरत जारी रहेगी. लुटेरों एग्जाम माफिया को सजा दो, परीक्षार्थियों को न्याय दो। कुंभकर्णी सरकार नींद से जागो.’

इससे पहले सोमवार की शाम भी सांसद धरना स्थल पहुंचे थे और छात्रों की मांगों का समर्थन किया था. विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है. बता दें कि 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी जिसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था.

हालांकि, बीपीएससी ने दावा किया कि ऐसी अफवाह फैलाने वाले लोग असामाजिक तत्व थे. हालांकि बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में परीक्षा देने वाले 5,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है.

(Source – IANS)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.