By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
क्या कभी रियल लाइफ में आपने किसी मर्द को प्रेग्नेंट होते देखा या सुना है? आपको ये मजाक लग रहा होगा मगर ऐसा सच में हुआ है. दरअसल, बिहार शिक्षा विभाग ने एक पुरुष टीचर को ‘प्रेग्नेंट’ बना दिया. यह सुनकर आप इसे मजाक समझेंगे, लेकिन यह 100% सच है. बिहार के शिक्षा विभाग ने एक पुरुष शिक्षक को मातृत्व अवकाश यानि की मैटरनिटी लीव (Maternity Leave) को दे दिया. हालांकि, विभाग इसे तकनीकी गड़बड़ी बता रही है.
यह घटना बिहार के वैशाली जिले के महुआ प्रखंड के हसनपुर ओसती उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के साथ हुई. उन्हें मैटरनिटी लीव के तहत 2 दिसंबर से 10 दिसंबर छुट्टी दी गई. इसका खुलासा शिक्षा विभाग के पोर्टल से हुआ है. जहां यह उल्लेख किया गया है कि शिक्षक जितेंद्र कुमार मातृत्व अवकाश के कारण गैरहाजिर थे.
इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बिहार के शिक्षा विभाग को लेकर तरह-तरह के मजाक बनने लगे हैं. स्थानीय स्तर पर भी लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं. हालांकि, मामला सामने आने के बाद विभाग ने अपनी गलती स्वीकार की है.
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए कहती हैं कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पुरुष शिक्षक को मातृत्व अवकाश नही मिलता है. यह तकनीकी गड़बड़ी के कारण पोर्टल में दर्ज हो गया है.
आपको बता दें कि कई विभागों में महिलाओं को गर्भवती होने के बाद मातृत्व अवकाश देने का प्रावधान है. इस योजना से गर्भवत महिलाओं को छुट्टी दी जाती है. मगर, बिहार में एक स्कूल में एक पुरुष कर्मचारी को मातृत्व अवकाश दे दी गई. हालांकि, घटना को तकनीकी गड़बड़ी बताया गया. उल्लेखनीय है कि बिहार में शिक्षा के स्तर में सुधार को लेकर सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.