लड्डू के बजाय बना दी काजू कतली, झगड़े के बाद हुई हलवाई की मौत

गुजरात के बनासकांठा गांव में शादी के लिए लड्डू बनाने की जगह हलवाई ने काजू कतली बना दी, जिसके बाद लोगों ने हलवाई से गाली-गलौज की और पिटाई भी की जिसके बाद हलवाई की मौत हो गई.

Published: December 10, 2024 9:33 AM IST

By Shivani sharma

लड्डू के बजाय बना दी काजू कतली, झगड़े के बाद हुई हलवाई की मौत

गुजरात के बनासकांठा गांव में शादी के दौरान हलवाई ने लड्डू के बजाय गलती से काजू कतली बना दी. जिसके बाद रिश्तेदारों ने हलवाई की जमकर पिटाई की.  इसके बाद 42 वर्षीय हलवाई को हार्ट अटैक आ गया.  जिससे की उसकी मौत हो गई.

शनिवार को हुए इस हादसे में राजस्थान के समरवाडा निवासी देवा महेश्वरी लिए खाना बनाने का ठेका लेने वाले सुखदेव प्रजापति की पिटाई के बाद हार्ट अटैक आ गया. पुलिस ने बताया कि भ्रम की वजह से सुखदेव ने गलती से काजू कतली बना दी थी, जिससे की देवा महेश्वरी ने तीन रिश्तेदारों के साथ मिलकर सुखदेव को गाली-गलौज  देना शुरू किया और मार पिटाई शुरू कर दी.

हार्ट-अटैक आने से हुई मौत

आपको बता दें कि जिस समय सुखदेव से मारपीट की जा रही थी. उसके कुछ ही समय बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिससे की उनकी मौत हो गई. बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया. फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. सुखदेव के परिवार ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज

पुलिस इंस्पेक्टर ए.टी. पटेल ने इस मामले को लेकर बताया कि जब सुखदेव बेहोश हुए, तो उनके हाथ में बीड़ी थी. हमें बड़ी लड़ाई का कोई सबूत नहीं मिला है. इस मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है. सुखदेव के परिवार ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. इंस्पेक्टर पटेल ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.