बोरवेल में फंसा आर्यन हारा जिंदगी की जंग, रेस्क्यू की सभी कोशिशें नाकाम...56 घंटे बाद Hook से खींचकर निकाला गया बाहर

राजस्थान के दौसा जिले में बोरवेल में फंसे 5 साल के आर्यन की तीन दिन बाद मौत हो गई. आर्यन को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन के सभी प्रयास विफल रहे. 56 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने आर्यन को हुक से खींचकर बाहार निकाला.

Published: December 12, 2024 7:31 AM IST

By Shivani sharma | Edited by Shivani sharma

बोरवेल में फंसा आर्यन हारा जिंदगी की जंग, रेस्क्यू की सभी कोशिशें नाकाम...56 घंटे बाद Hook से खींचकर निकाला गया बाहर

राजस्थान के दौसा जिले में 5 साल का आर्यन जिंदगी से जंग हार गया. 3 दिन तक उसे बोरवेल से बाहर निकालने की हर संभव कोशिशें की गईं पर सभी विफल रही. आखिरकार 56 घंटे बाद आर्यन को हुक की मदद से खींचकर बाहर निकाला गया. इसके बाद फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक आर्यन की मौत बोरवेल के अंदर ही हो गई थी.

आर्यन की मौत की खबर सुनकर उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई है. बेटे के बोरवेल में गिरने के बाद से ही आर्यन के माता-पिता ने कुछ खाया-पिया नहीं है. बता दें कि सोमवार (9 दिसंबर) को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे आर्यन अपनी मां के साथ खेत पर गया था. इस दौरान उसके पिता बाजार गए हुए थे. खेत में पहुंचकर जहां एक तरफ मां काम करने में लगी थी. सभी आर्यन अचानक  खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया. जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था.

3 साल से खुला पड़ा था बोरवेल

बेटे के बोरवेल में गिरने की खबर के बाद से ही आर्यन के माता-पिता दो दिनों से कुछ भी खाया-पिया नहीं था, इस कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई. आर्यन के पिता जगदीश मीणा ने बताया कि उनका बेटा घर से कुछ मीटर दूर खेत में अपनी मां के पास खेल रहा था. मैं किसी काम से बाजार गया था. इसी दौरान वो खुले बोरवेल में गिर गया. बोरवेल करीब 160 फीट गहरा है, जिसे 3 साल पहले खोदा गया था. हालांकि, तीन सालों से इस बोरवेल का इस्तेमाल नहीं किया गया था.

‘बच्चा किसी हार्ड ऑबजेक्ट से टकराया’

राजस्थान के दौसा जिले में बोरवेल में गिरे बच्चे आर्यन की मौत पर चीफ मेडिकल ऑफिसर दीपक शर्मा ने बताया कि बच्चे के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं और ऐसा लग रहा है कि गिरने के बाद किसी सख्त चीज से वो टकराया होगा.चीफ मेडिकल ऑफिसर ने कहा, ‘ज्यादा देर तक ऐसे बोरवेल में रहने की वजह से भी बच्चे को काफी तकलीफ हुई, इस वजह से भी उसकी हालत गंभीर हो गई.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.