कैंसर का इलाज कराने अस्पताल गए 10 साल के बच्चे को चूहों ने काटा, हुई मौत

जयपुर के स्‍टेट कैंसर इंस्‍टीट्यूट में भर्ती 10 साल के कैंसर पीड़ित बच्‍चे के पैर को रात को चूहों ने कुतर दिया, जिसके बाद सुबह उसकी मौत हो गई. माना जा रहा है कि चूहों के काटने की वजह से बच्चे की मौत हुई है. 

Published: December 14, 2024 12:45 PM IST

By Shivani sharma

कैंसर का इलाज कराने अस्पताल गए 10 साल के बच्चे को चूहों ने काटा, हुई मौत

जयपुर के एक सरकारी अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए भर्ती हुए 10 साल के बच्चे के पैर के अंगूठे को चूहे ने काट दिया, जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई. इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि चूहे को काटते हुए किसी ने नहीं देखा था. बच्चे के परिजनों का आरोप है कि कंबल उठाया तो अंदर से चूहा भागा, लेकिन अस्पताल कर्मियों को चूहा वार्ड में नहीं दिखा, इसलिए वो इन आरोप से पल्ला झाड़ रहे हैं.

मामले में जांच समिति का हुआ गठन

इस मामले में शनिवार को जानकारी देते हुए अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि  बच्चे की मौत चूहे के काटने से नहीं बल्कि ‘सेप्टिसीमिया शॉक और उच्च संक्रमण’ के कारण हुई है. राजस्थान सरकार ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन कर दिया है. बता दें कि बच्चे को इलाज के लिए यहां स्टेट कैंसर हास्पिटल में 11 दिसंबर को भर्ती कराया गया था. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने कहा, ‘बच्चे को बुखार और निमोनिया भी था. शुक्रवार को उच्च संक्रमण, सेप्टिसीमिया शॉक के कारण उसकी मौत हो गई.’

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती होने के कुछ समय बाद ही बच्चा रोने लगा. जब उसके परिजनों ने उसके ऊपर से कंबल हटाया तो देखा कि उसके एक पैर के अंगूठे से चूहे के काटने के कारण खून बह रहा था. परिजनों ने इसकी सूचना वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ को दी, जिन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद पैर पर पट्टी बांध दी.

जसूजा ने बताया कि चूहे के काटने की सूचना मिलते ही उन्होंने बच्चे का उपचार शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं.

पहले भी आए हैं ऐसे मामले सामने

जुलाई 2023 में भी जोधपुर के एमडीएमए अस्पताल में एक मरीज का पैर चूहा कुतर गया था. मई 2022 में कोटा के एमबीएस अस्पताल में तो मरीज की आंख को चूहा कुतर गया था. वहीं, जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में शव को चूहा कुतर खाया था.

                                                                                     (Source – IANS)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.