By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Meerut News Today: उत्तर प्रदेश के मेरठ से 17 साल के एक लड़के को बेस्ट फ्रेंड की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. किशोर ने हत्या की बात कबूल कर ली है. उसने पुलिस को बताया है कि उसके दोस्त अभिनव ने उसके फोन से उसकी गर्लफ्रेंड की कुछ तस्वीरें और वीडियो चुरा लिए थे और लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था. अभिनव और आरोपी क्रमशः कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र हैं और पड़ोसी भी हैं. वे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. दोनों अपने घरों से लगभग 15 किलोमीटर दूर एक कोचिंग सेंटर में साथ-साथ पढ़ने भी जाते थे. हमेशा की तरह दोनों शनिवार को कोचिंग क्लास के लिए निकले, लेकिन अभिनव देर शाम तक वापस नहीं लौटा तब उसके माता-पिता ने आरोपी से पूछा, तो उसने कहा कि उसे नहीं पता कि वह कहां है.
अभिनव के पिता सुनील कुमार ने उस रात गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और आरोपी पर शक जताया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और CCTV फुटेज खंगाली. सीसीटीवी फुटेज में दोनों एक साथ दिखाई दिए. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अभिनव की हत्या की बात कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके फोन में उसकी गर्लफ्रेंड के कुछ वीडियो हैं. अभिनव ने उन वीडियो को देखा और अपने फोन में ट्रांसफर कर लिया. इसके बाद उसने मेरी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसे अपने साथ घूमने के लिए मजबूर करने लगा.
शनिवार को आरोपी ने अभिनव से कहा कि वह अपना फोन बेचना चाहता है. दोनों एक दुकान पर गए और फोन को 8,000 रुपये में बेच दिया. इसके बाद दोनों ने एक रेस्टोरेंट में खाना खाया. वापस लौटते समय वे एक ट्यूबवेल के पास रुके. अचानक आरोपी ने अपने बैग से हथौड़ा निकाला और अभिनव के सिर पर वार कर दिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अभिनव के जमीन पर गिरने के बाद भी उसे मारता रहा. पुलिस ने रविवार को अभिनव का शव उसके परिवार को सौंप दिया. हालांकि, उसके रिश्तेदारों ने न्याय मिलने तक उसका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि आरोपी अकेले अभिनव की हत्या नहीं कर सकता और पुलिस से अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की.
अभिनव के रिश्तेदार कुलदीप ने कहा, ‘पुलिस को हमें गुमराह नहीं करना चाहिए. उन्हें हमें सच्चाई बतानी चाहिए कि कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे. हमें पता होना चाहिए कि हमारे लड़के के साथ क्या हुआ.’ मेरठ सिटी के SP आयुष विक्रम सिंह ने कहा, आरोपी के फोन में उसकी और उसकी गर्लफ्रेंड के कुछ वीडियो थे और अभिनव ने उन्हें चुरा लिया था. वह परेशान था और इसके बाद ही उसने अभिनव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. हमने शव और हथौड़ा बरामद कर लिया है. हमने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. वह नाबालिग है.. उसे अदालत में पेश किया जाएगा. हम सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करेंगे, ताकि पता चल सके कि अपराध में कोई और शामिल है या नहीं. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिवार इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है और हम ऐसा करेंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें